यदुनाथ पांडेय ने सीएम से मिल व्यापारियों की समस्या बतायी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Dec 2015 8:32 AM
विज्ञापन

हजारीबाग : व्यापारियाें की समस्या को लेकर पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय मुख्यमंत्री रघुवर दास से मंगलवार को मिले. व्यापारियों की समस्याओं से उन्हें आवगत कराया. एक पत्र भी उन्हें दिया. उसमें कहा गया कि वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा सर्वे के नाम पर छोटे व्यपारियों को तंग किया जाता है. श्री पांडेय […]
विज्ञापन
हजारीबाग : व्यापारियाें की समस्या को लेकर पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय मुख्यमंत्री रघुवर दास से मंगलवार को मिले. व्यापारियों की समस्याओं से उन्हें आवगत कराया. एक पत्र भी उन्हें दिया.
उसमें कहा गया कि वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा सर्वे के नाम पर छोटे व्यपारियों को तंग किया जाता है. श्री पांडेय ने मुख्यमंत्री को वाणिज्य कर सरलीकरण के लिए कई सुझाव भी दिये. वाणिज्य कर के निबंधन के लिए अबतक के नियम को भी उनके समक्ष रखा. इस संबंध में उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि व्यापारियों को कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा तंग किये जाने संबंधित पत्र केंद्रीय सरकार अौर झारखंड सरकार के वाणिज्य कर आयुक्त स्तर से लेकर हजारीबाग के वाणिज्य कर के अधिकारियों को भी भेजा था, लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
फिर मैंने सूचना अधिकार के तहत हजारीबाग प्रमंडल वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त को पत्र भेजा. हजारीबाग अंचल की सूचना चौंकानेवाली थी. 252 का सर्वे कर 25 को तीन नंबर दिया. 70 को जांच कर मुक्त कर दिया. 143 पर कार्रवाई हो रही है. यह सूचना मिली. 70 को छोड़ने का जब स्पष्ट कारण मैंने अधिकारियों से पूछा तो जवाब आया, उन्हें फिर से नोटिस दिया जा रहा है. कर की प्रक्रिया को और भी सरल बनाने का सरकार ने आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










