जीएसटी अौर प्रोफेशनल टैक्स को लेकर व्यवसायी किये गये जागरूक

Updated:
विज्ञापन
जीएसटी अौर प्रोफेशनल टैक्स को लेकर व्यवसायी किये गये जागरूक

राज्य-कर विभाग की पहल

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में राज्य-कर विभाग यानी स्टेट जीएसटी व्यवसायियों को जागरूक करने में जुटा है. इसमें झारखंड प्रोफेशनल टैक्स यानी जेपीटी एवं जीएसटी से जुड़े मामले की जानकारी कार्यशाला के माध्यम से व्यवसायियों को मिल रही है. इसका लाभ व्यवसायियों को मिलेगा. यानी अपने छोटे-बड़े कारोबार से जुड़े व्यवसायी समय पर राजस्व का भुगतान कर बिजनेस में लाभकारी बनेंगे. इस कड़ी में मंगलवार को शहरी क्षेत्र के स्वर्णकर भवन सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें पहुंचे दर्जनों व्यवसायियों को जेपीटी एवं जीएसटी से जुड़े मामले में जागरूक किया गया. वहीं, कई कारोबारियों को अपने-अपने कारोबार को तत्काल निबंधित करने को लेकर जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने आसान तरीके से होने वाली निबंधन प्रक्रिया को व्यापारियों के बीच साझा किया.

कार्यशाला को राज्य कर सहायक आयुक्त बिनोद मिंज एवं राज्य-कर पदाधिकारी पंकज गोप ने संबोधित किया. मौके पर कार्यालय के प्रधान लिपिक विजय कुमार सिंह, ऑपरेटर सुमित मिश्रा, नरेश कुमार के अलावा जीएसटी से जुड़े वकील एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट मौजूद थे.

हर कारोबारी का जीएसटी में निबंधन आवश्यक

राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (अंचल हजारीबाग) संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में हर कारोबारी को जीएसटी में निबंधित होना आवश्यक है. निबंधन की प्रक्रिया आसान एवं सरल बनायी गयी है. कार्यशाला के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यवसायियों को जीएसटी से जोड़ा जा रहा है. जीएसटी से जोड़कर व्यवसायियों का कारोबार बेहतर बनाना विभाग का उद्देश्य है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola