ससुर की पहचान ने बहू को दिलाई जीत

Updated at :08 Dec 2015 7:38 PM
विज्ञापन
ससुर की पहचान ने बहू को दिलाई जीत

ससुर की पहचान ने बहू को दिलाई जीत 8कोडपी7कोडरमा चार से जिप सदस्य बनी रेखा देवी प्रमाणपत्र लेती हुई. साथ में हैं उनके ससुर गोपाल यादव.—————–कोडरमा चार में एक तरफा हुआ जीत-हार का फैसलासभी सीटों में से रिकार्ड 6258 मत से विजेता बनी रेखा प्रतिनिधिकोडरमा बाजार : ससुर की राजनीतिक व समाजसेवा की पहचान ने […]

विज्ञापन

ससुर की पहचान ने बहू को दिलाई जीत 8कोडपी7कोडरमा चार से जिप सदस्य बनी रेखा देवी प्रमाणपत्र लेती हुई. साथ में हैं उनके ससुर गोपाल यादव.—————–कोडरमा चार में एक तरफा हुआ जीत-हार का फैसलासभी सीटों में से रिकार्ड 6258 मत से विजेता बनी रेखा प्रतिनिधिकोडरमा बाजार : ससुर की राजनीतिक व समाजसेवा की पहचान ने बहू को जिला परिषद सदस्य बना दिया. कोडरमा चार से रेखा देवी जिप सदस्य का चुनाव जीती़ समाजसेवी सह सपा नेता गोपाल यादव की बहू रेखा देवी ने रिकार्ड 6258 मत से जीत हासिल की. उन्हें 10338 मत मिले, जबकि उनके निकटतक प्रतिदंद्वी पूजा कुमारी को मात्र 4080 मत से संतोष करना पड़ा. रेखा देवी के ससुर गोपाल यादव का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है. वे वर्षों से संघर्ष करते हुए जनता से जुड़े रहे हैं. उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी कई बार निर्दलीय व पार्टी से लड़ा, पर जीत हासिल नहीं हुई. इस बार जिला परिषद सदस्य पद महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने अपनी बहू रेखा देवी को मैदान में उतारा, तो जीत मिल गयी़ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगी : रेखा जिप सदस्य बनी रेखा देवी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सिंचाई का साधन विकसित करने के साथ ही सड़क की स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने अपनी जीत को जनता की जीत बताया. वहीं गाोपाल यादव ने कहा कि जनता ने उन्हें संघर्ष का फल दिया है. मौके पर सपा जिला अध्यक्ष सुभाष राणा, मनोज कुमार, चरणजीत सिंह व संतोष यादव मौजूद थे.कोडरमा चार से किसको कितना मतविजयी रेखा देवी : 10338दूसरे स्थान पर रही पूजा कुमारी : 4080चंद्रिका देवी : 1356निलू देवी : 2878मीरा कुमारी : 1893रीता देवी : 1219सोनी कुमारी : 921रद्द मत : 1454कुल मत : 24139

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola