19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महादेव राम को संघर्ष का मिला इनाम

महादेव राम को संघर्ष का मिला इनाम 8कोडपी28चंदवारा सात से जिप सदस्य बने महादेव राम प्रमाणपत्र लेते हुए.———-चंदवारा भाग संख्या सात से बने जिप सदस्य, श्यामदेव यादव को 1443 मत से हराया———प्रतिनिधिकोडरमा : आखिर वर्षों के संघर्ष का इनाम महादेव राम को मिल ही गया. भाकपा जिला महामंत्री के रूप में वर्षों से राजनीति कर […]

महादेव राम को संघर्ष का मिला इनाम 8कोडपी28चंदवारा सात से जिप सदस्य बने महादेव राम प्रमाणपत्र लेते हुए.———-चंदवारा भाग संख्या सात से बने जिप सदस्य, श्यामदेव यादव को 1443 मत से हराया———प्रतिनिधिकोडरमा : आखिर वर्षों के संघर्ष का इनाम महादेव राम को मिल ही गया. भाकपा जिला महामंत्री के रूप में वर्षों से राजनीति कर रहे महादेव राम ने चंदवारा भाग संख्या सात से जिला परिषद सदस्य के रूप में जीत हासिल की है. इससे पहले वे कांको के मुखिया थे. महादेव राम शुरुआत से ही संघर्ष की राजनीति की़ दबे, कुचले व गरीबों की आवाज बने रहे. बीच-बीच में जन मुद्दों व समस्याओं पर धरना-प्रदर्शन उनकी पहचान थी. यही कारण रहा कि इस बार जनता ने उन्हें मौका दिया और यहां से वे 4927 मत लाकर विजेता बने़ दूसरे स्थान पर रहे भाकपा माले नेता श्यामदेव यादव को 3484 मत से संतोष करना पड़ा. दोनों की जीत का अंतर 1443 मत का रहा. दोनों ही प्रत्याशी कांको पंचायत से ही थे यहां की राजनीति भी अलग रही है दोनों ने बरकट्ठा विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, पर दोनों हारे. श्यामदेव यादव इससे पहले चंदवारा के उप प्रमुख थे. जनसवालों का समाधान करेंगे : महादेवजिप सदस्य बनने के बाद महादेव राम ने कहा कि वे जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहे हैं और अब जिला बोर्ड में जनता के सवालों की आवाज बनेंगे. भ्रष्टाचार व विकास योजनाओं में लूट नहीं चलेगी. उन्होंने जीत के लिए जनता को बधाई दी.चंदवारा सात से किसको कितना मतविजयी महादेव राम : 4927दूसरे स्थान पर रहे श्यामदेव यादव : 3484अरविंद कुमार : 2838उमेश कुमार यादव : 2213झरी राणा : 1062बासुदेव पासवान : 1359रविंद्र यादव : 380रविशंकर यादव : 447रामदेव यादव : 1074सरयू प्र वर्मा : 2322रद मत : 1170कुल मत : 21276

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें