सप्ताह में सर्फि तीन दिन ही मिलेगा पानी

Updated at :08 Dec 2015 7:22 PM
विज्ञापन
सप्ताह में सर्फि तीन दिन ही मिलेगा पानी

सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही मिलेगा पानी फोटो- 8 सीएच 1 में प्रेस वार्ता करते कार्यपालक अभियंता व नप अध्यक्षहेरू डैम का गिरता जलस्तर पर लिया गया निर्णय24 में से मात्र बचा है 18 फीट पानीप्रतिनिधि, चतराहेरू डैम का जलस्तर तेजी से गिर रहा है. इसको देखते हुए नगर पर्षद व पेयजल एवं स्वच्छता […]

विज्ञापन

सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही मिलेगा पानी फोटो- 8 सीएच 1 में प्रेस वार्ता करते कार्यपालक अभियंता व नप अध्यक्षहेरू डैम का गिरता जलस्तर पर लिया गया निर्णय24 में से मात्र बचा है 18 फीट पानीप्रतिनिधि, चतराहेरू डैम का जलस्तर तेजी से गिर रहा है. इसको देखते हुए नगर पर्षद व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने शहर में सप्ताह में सिर्फ चार दिन पेयजलापूर्ति करने का निर्णय लिया है.यह जानकारी मंगलवार को पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार सिंह व नगर पर्षद अध्यक्ष यमुना प्रसाद ने प्रेस वार्ता में दी़ श्री सिंह ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शनिवार को पेयजलापूर्ति बंद रहेगी़ डैम में मात्र 18 फीट पानी बचा है, जबकि डैम की स्टोरेज की क्षमता 24 फीट है़ इससे शहर में सिर्फ डेढ़ माह ही जलापूर्ति हो सकती है़ इसको देखते हुए यह कदम उठाया गया है़ उन्होंने बताया कि लगातार शहर की जनसंख्या बढ़ने व डैम का गहरीकरण नहीं होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है.सरकार की ओर से गहरीकरण करने की जिम्मेवारी एनटीपीसी को दी गयी है़ मौके पर पीएचइडी के एसडीओ तिलोस्फर मिंज भी उपस्थित थे़भेड़ी फार्म डैम से की जायेगी आपूर्तिइइ श्री सिंह ने कहा कि पानी की खपत को देखते हुए भेड़ी फार्म डैम से शहर में पानी की आपूर्ति की जायेगी़ लो वोल्टेज के कारण उक्त डैम से अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पायी है़ विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि उक्त डैम से पानी की आपूर्ति के लिए अलग से फीडर जोड़ा जायेगा़ इसके लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है़दो बड़े जलमीनार का निर्माण होगा नगर पर्षद अध्यक्ष यमुना प्रसाद ने बताया कि वार्ड नंबर 13 टोंगरी व छठ तालाब के समीप दो बड़े जलमीनार बनाये जायेंगे, ताकि शहर के सभी लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सके़ उन्होंने बताया कि मंदिर, मसजिद व स्लम क्षेत्र में लगाये गये वाटर स्टैंड को बंद नहीं किया जायेगा़ इसके अलावा अन्य जगहों पर अवैध रूप से लगाये गये वाटर स्टैंड को हटाया जायेगा़ फिलहाल तीन जलमीनार से शहर में पेयजलापूर्ति की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola