मरकच्चो में युवक का शव बरामद

Updated at :08 Dec 2015 7:05 PM
विज्ञापन
मरकच्चो में युवक का शव बरामद

मरकच्चो में युवक का शव बरामद 8कोडपी1घटनास्थल पर पहुंची पुलिस.मरकच्चो. महुगाया पंचायत के बरवाडीह गांव के बाहर स्थित एक तालाब के पास से मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. युवक की पहचान सिमराढाब निवासी 35 वर्षीय मोहन यादव पिता छोटू महतो के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने खेत जाते […]

विज्ञापन

मरकच्चो में युवक का शव बरामद 8कोडपी1घटनास्थल पर पहुंची पुलिस.मरकच्चो. महुगाया पंचायत के बरवाडीह गांव के बाहर स्थित एक तालाब के पास से मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. युवक की पहचान सिमराढाब निवासी 35 वर्षीय मोहन यादव पिता छोटू महतो के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने खेत जाते समय सुबह में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे काली आहर के समीप युवक का शव देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचे मरकच्चो थाना प्रभारी दीपक कुमार, एसआइ अब्दुल रवानी व एएसआइ शिवनाथ सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया. युवक के शव पर धारधार हथियार से चोट के निशान हैं. उसका एक कान भी काट दिया गया है. मृतक के भाई प्रकाश महतो ने बताया कि मृतक दैनिक मजदूर था और उसने दो शादी की थी. पहली पत्नी से दहेज उत्पीड़न से संबंधित केस कोर्ट में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola