लीड ़ फरियादियों की समस्या का समाधान करें : सीएम

लीड ़ फरियादियों की समस्या का समाधान करें : सीएममुख्यमंत्री जनसंवाद योजना के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने डीसी को दिये कई निर्देश हजारीबाग. मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने समस्याओं की जानकारी व समाधान के लिए उपायुक्त से बातचीत की. जनसंवाद में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आये […]
लीड ़ फरियादियों की समस्या का समाधान करें : सीएममुख्यमंत्री जनसंवाद योजना के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने डीसी को दिये कई निर्देश हजारीबाग. मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने समस्याओं की जानकारी व समाधान के लिए उपायुक्त से बातचीत की. जनसंवाद में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आये हुए फरयादियों की समस्याएं सुनी. संबंधित जिले के उपायुक्त/पुलिस अधीक्षक को त्वरित निष्पादन का आदेश दिया. हजारीबाग के एनआइसी सभागार में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से हजारीबाग के कटकमदाग के जनवितरण प्रणाली डीलर शंकर कुमार यादव द्वारा लाभुकों के राशन कार्ड अपने पास रख लिये जाने के मामला के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली. उपायुक्त ने जानकारी दी कि इस मामले पर पूर्व में बीडीओ कटकमदाग द्वारा जांच करायी गयी. अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा प्रभावित लाभुकों से संपर्क कर औपचारिक रूप से इसकी जांच की गयी. 21 नवंबर 2015 को जिला आपूर्ति पदाधिकारी हजारीबाग द्वारा 83 लाभुकों से बयान लिया गया. इसमें स्पष्ट हुआ कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद पूर्व निर्गत सभी राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया है. डीलर के पास लाभुकों के जमा राशन कार्ड भी खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रद्द कर दिये गये हैं. कांफ्रेंसिंग में डीसी, एसपी, सिविल सर्जन, एसडीओ, जनसंवाद नोडल पदाधिकारी – सह- भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, जनशिकायत कोषांग प्रभारी रामरतन वर्णवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पीएचडी/आरइओ/विशेष प्रमंडल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.ई-सेवापुस्त सत्यापन का कार्य ससमय पूरा करें : पायुक्त हजारीबाग द्वारा एचआरएमएस के द्वितीय फेज के कार्यों के तहत डीसी ऑफिस, हजारीबाग के लॉग इन अंतर्गत सभी कर्मियों का ई-सेवापुस्त सत्यापन से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी. द्वितीय फेज के तहत बहुत कम कर्मियों द्वारा आंकड़ों की प्रविष्टी पर उपायुक्त ने असंतोष प्रकट किया. स्थापना उपसमाहर्ता को निर्देश दिया कि जिन प्रखंडों में पंचायत निर्वाचन समाप्त हो गया है. वैसे प्रखंडों में कार्यरत कर्मियों का ई-सेवापुस्त सत्यापन का कार्य नियंत्री पदाधिकारी के स्तर से पूर्ण कर एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन प्राप्त किया जाये. ई-सेवापुस्त सत्यापन का कार्य ससमय पूर्ण कर प्रतिवेदित नहीं करने की स्थिति में माह दिसंबर, 2015 से वेतन भुगतान स्थगित रखा जाये.चेहल्लुम को लेकर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति : चेहल्लुम के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने तथा सौहाद्रपूर्ण माहौल में पर्व मनाने के उद्देश्य से एसडीओ द्वारा संपूर्ण सदर अनुमंडल क्षेत्र में भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 144 के तहत दिनांक दो से चार दिसंबर, 2015 तक निषेधाज्ञा लागू किया गया है. इसके साथ ही विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला मुख्यालय हजारीबाग में जिला नियंत्रण कक्ष तथा अनुमंडल मुख्यालय, बरही में अनुमंडल नियंत्रण कक्ष बनाया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










