दो पक्षों के बीच मारपीट, सात घायल

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, सात घायल

गैड़ा गांव की घटना

विज्ञापन

बरकट्ठा. ग्राम गैड़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गये. जिसमें दो को रेफर किया गया है. घटना सोमवार रात की है. आपसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी. द्वारिका नायक (36 वर्ष), चेतलाल नायक (38 वर्ष) दोनों के पिता टेकन साव, सुमन देवी (30 वर्ष, पति द्वारिका नायक) गंभीर रूप से घायल हो गये. मामले की सूचना मिलने पर पहुंचीं बरकट्ठा पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए द्वारिका नायक एवं चेतलाल नायक को सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. इस बाबत द्वारिका नायक ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों को नामजद समेत अन्य को आरोपी बनाया है. आवेदन में सुमन देवी के साथ छेड़छाड़, मारपीट और हथियार से जानलेवा हमला करने का जिक्र है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं मारपीट में दूसरे पक्ष की बिंदवा देवी (60 वर्ष, पति टीपन नायक), बाॅबी देवी (45 वर्ष, पति भरत साव), उनके पुत्र राजेश साव (28 वर्ष) एवं रंजीत कुमार साव (24 वर्ष) घायल हैं. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola