Heavy Rain Warning: 3, 4, 5, 6, 7 और 8 अगस्त को इन राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना; IMD अलर्ट जारी

भारी बारिश के बीच काम पर जाता रिक्शावाला, फोटो पीटीआई
Heavy Rain Warning: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वोत्तर भारत और मध्य व पूर्वी हिमालय की तराई वाले इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 3 से 8 अगस्त तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान 2 से 5 अगस्त के बीच गर्जन के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने और 2-3 अगस्त को मध्यम से तीव्र वज्रपात (ठनका) की चेतावनी जारी की गई है.
बिहार में 2 से 5 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 2 से 5 अगस्त तक अच्छी बारिश होगी. 3 अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने 2 से 8 अगस्त के दौरान वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है.
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 5 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 5 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गांगेय पश्चिम बंगाल में 5 से 7 अगस्त के बीच भारी बारिश के आसार हैं.
ओडिशा में 2 से 8 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 4 से 8 अगस्त के दौरान थंडरस्क्वाल (50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं) का अलर्ट है. ओडिशा में 2 से 8 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्य में 3 से 6 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना
- मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 3 से 6 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी. 3 और 4 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
- उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक बारिश की संभावना आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर यूपी में 2 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?
आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 2 से 8 अगस्त तक भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 2 से 6 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 2 से 6 अगस्त और 8 अगस्त को व्यापक बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है.
राजस्थान में 3 से 8 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में 3 से 8 अगस्त के दौरान छिटपुट बारिश होगी.
असम, मेघालय में 2 से 5 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार असम और मेघालय में 2 से 5 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. 4 अगस्त को बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
अरुणाचल प्रदेश में 3 और 4 अगस्त को बारिश की संभावना
- मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 3 और 4 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की प्रबल संभावना है.
- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी
- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 8 अगस्त तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. 4 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मध्य प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 से 8 अगस्त के दौरान बारिश की रफ्तार बढ़ेगी. 5 से 8 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़: राज्य में 3 से 8 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी. 2 से 6 अगस्त के बीच कड़कती बिजली के साथ बारिश का अलर्ट है. विदर्भ: 6 से 8 अगस्त के दौरान विदर्भ क्षेत्र में झमाझम बारिश होने की संभावना है.
महाराष्ट्र और गुजरात में 2 से 8 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना
- आईएमडी के अनुसार कोंकण और गोवा में 2 से 8 अगस्त तक तटीय इलाकों में लगातार मध्यम से भारी बारिश बनी रहेगी.
- मध्य महाराष्ट्र और गुजरात: गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में 2 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आएगी. मध्य महाराष्ट्र में 2 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
कर्नाटक में आज भारी बारिश की संभावना
- मौसम विभाग के अनुसार तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 2 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. हालांकि, इसके बाद बारिश की गतिविधियों में गिरावट दर्ज की जाएगी.
- केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश: केरल और तमिलनाडु में 2 और 3 अगस्त को भारी बारिश के साथ तेज सतही हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलेंगी. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: ओडिशा में बाढ़ का खतरा: हीराकुड से छोड़ा गया पानी कटक पहुंचा, 10 जिले हाई अलर्ट पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










