आईआईटी पटना में नवप्रवेशित छात्रों का तीन दिवसीय ओरिएंटेशन शुरू, 800 छात्रों ने लिया नामांकन

Updated:
विज्ञापन
आईआईटी पटना में ओरिएंटेशन शुरू

आईआईटी पटना में ओरिएंटेशन शुरू

आईआईटी पटना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवप्रवेशित स्नातक छात्रों का तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शनिवार को मुख्य सभागार में शुरू हुआ. इस वर्ष 32 स्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 800 छात्रों ने नामांकन लिया है.

विज्ञापन

Patna News: आईआईटी पटना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवप्रवेशित स्नातक छात्रों का तीन दिवसीय ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम शनिवार को मुख्य सभागार में शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि थे. आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया.

निदेशक ने छात्रों और अभिभावकों का किया स्वागत

निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने नवप्रवेशित छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि आईआईटी पटना विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल और व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता केवल उसके अपने प्रयास से नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षकों और समाज के सहयोग से मिलती है. इसलिए जीवन में आगे बढ़ने के साथ सभी के योगदान का सम्मान करना चाहिए.


आईआईटी पटना में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सम्मित होते अतिथि।
आईआईटी पटना में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सम्मित होते अतिथि।

मुख्य अतिथि कुमार रवि ने छात्रों से कहा कि आज के समय में अवसरों की कमी नहीं है. जरूरत बदलते दौर को समझते हुए भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं के अनुरूप खुद को तैयार करने की है. उन्होंने आईआईटी कानपुर में अपनी पढ़ाई और प्रशासनिक सेवा के अनुभव भी साझा किए.

32 स्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 800 छात्रों ने लिया नामांकन

एसोसिएट डीन यूजी डॉ. सुशांत कुमार ने बताया कि जेईई एडवांस्ड-2026 के माध्यम से इस वर्ष करीब 800 छात्रों ने संस्थान के 32 स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया है.

कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न अधिकारियों ने छात्रों को शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशासनिक प्रक्रियाओं, केंद्रीय पुस्तकालय, प्लेसमेंट एवं करियर डेवलपमेंट सेल, स्वास्थ्य सुविधाओं, एनएसएस, एनसीसी, सांस्कृतिक और तकनीकी गतिविधियों समेत छात्र सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.


आईआईटी पटना में ओरिएंटेशन में शामिल छात्र-छात्रा।
आईआईटी पटना में ओरिएंटेशन में शामिल छात्र-छात्रा।

4 अगस्त से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं

ओरिएंटेशन कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा. दूसरे दिन विभिन्न विभागों में विभागीय ओरिएंटेशन आयोजित होगा. वहीं 4 अगस्त से नवप्रवेशित छात्रों की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी.

कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान की शैक्षणिक परंपरा, शोध एवं नवाचार की संस्कृति तथा परिसर जीवन से परिचित कराकर उनके शैक्षणिक जीवन की मजबूत शुरुआत कराना है.

Also Read: सीएम सम्राट बोले- बिहार में शराबबंदी से राजस्व का नुकसान हुआ, लेकिन महिलाओं की जिंदगी बदली


विज्ञापन
Monu Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन