पटना: मनेर में शराब की तीन भट्ठियां ध्वस्त, 7 हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब नष्ट

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने अर्धनिर्मित देसी शराब नष्ट किया।

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के मनेर में सोन और गंगा नदी के किनारे पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान में तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर हजारों लीटर शराब को नष्ट किया गया है.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के भवानी टोला दियारा इलाके में सोन और गंगा नदी के किनारे पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया. वहीं करीब 150 लीटर निर्मित देसी शराब बरामद की गयी है.

विज्ञापन

सोन और गंगा नदी के किनारे पुलिस ने की कार्रवाई

पटना वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर रविवार को मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने भवानी टोला गांव के समीप सोन और गंगा नदी के किनारे छापेमारी की. पुलिस ने मौके पर संचालित तीन शराब भट्ठियों को तोड़कर ध्वस्त कर दिया.

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गये. इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार जावा महुआ, गुड़ और अन्य सामग्री समेत 7 हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया. शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया.

150 लीटर निर्मित देसी शराब बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 150 लीटर निर्मित देसी शराब बरामद की. जब्त शराब को पुलिस अपने साथ मनेर थाना ले आयी. कार्रवाई के बाद शराब भट्ठी संचालकों के बीच हड़कंप मचा रहा.

इस छापेमारी अभियान में मनेर थाना के एसआई अनुज कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, एएसआई राम सुरेश प्रसाद सिंह और अशोक कुमार शामिल थे.

भट्ठी संचालकों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि इलाके में शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. भट्ठी संचालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन