मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलायें

Updated:
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलायें

डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एनडीपीएस, संगठित अपराध और गुमशुदगी से जुड़े मामलों की समीक्षा की. डीआइजी ने अपराध नियंत्रण को लेकर कई निर्देश दिये. उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले स्थानों को चिन्हित कर इसमें शामिल अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा. संगठित अपराध गिरोह, अवैध खनन में संलिप्त लोगों और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों के खिलाफ सीसीए और गुंडा पंजी की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने का निर्देश भी दिया गया. डीआइजी ने जिले में लंबित गुमशुदगी मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. साथ ही सभी पुलिस उपाधीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को हत्या, महिला अपराध और अन्य गंभीर मामलों में घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola