श्रीलंका दौरे पर बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, रणजी ट्रॉफी में टीम को बनाया था विजेता

आकिब नबी (फोटो- सोशल मीडिया)
श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह के घुटने की चोट के चलते बाहर होने की संभावना है. उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी दार को मौका मिल सकता है.
Jasprit Bumrah Injury: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है. दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने में लगातार परेशानी के कारण 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई बुमराह की वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता और उन्हें पूरी तरह फिट होने की सलाह दी गई है.
आकिब नबी दार बन सकते हैं बुमराह के रिप्लेसमेंट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब नबी दार बुमराह की जगह भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए जाने के प्रमुख दावेदार में शामिल है. जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब उन्हें पहली बार टीम इंडिया से बुलावा मिल सकता है.
रणजी ट्रॉफी में किया था कमाल
आकिब नबी ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा था. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. 43 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 162 विकेट दर्ज हैं.

श्रीलंका ए दौरे पर भी किया प्रभावित
आकिब पिछले महीने भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे. गॉल में श्रीलंका ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की चार पारियों में उन्होंने छह विकेट लिए. पहले मैच की पहली पारी में उन्होंने 4/58 का बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके बाद चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर उनकी ओर गया.
पहले भी मिल सकता था मौका
आकिब नबी जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका नहीं दिया था. उस फैसले की काफी आलोचना हुई थी क्योंकि उन्होंने लगातार दो रणजी सीजन में 50 से अधिक विकेट हासिल किए थे. अब बुमराह की गैरमौजूदगी में उनके टेस्ट डेब्यू की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का तूफान, 91 गेंदों में ठोके 233 रन; 25 छक्कों और 15 चौकों से मचाई तबाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










