अभिषेक शर्मा का तूफान, 91 गेंदों में ठोके 233 रन; 25 छक्कों और 15 चौकों से मचाई तबाही

Updated:
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में 91 गेंदों में 233 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली है. तरनतारन के खिलाफ 25 छक्के और 15 चौकों की बरसात कर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

Abhishek Sharma Smashes 233 Runs: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में ऐसा तूफान मचाया कि गेंदबाज बेबस नजर आए. पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट 2026-27 में अमृतसर मेंस सीनियर की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने रविवार (2 अगस्त) को तरनतारन के खिलाफ महज 91 गेंदों में 233 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के निकले. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बाएं हाथ के 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया. उन्होंने 256.04 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए तरनतारन के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. अभिषेक ने पहले विकेट के लिए अभय चौधरी के साथ 305 रन की रिकॉर्ड साझेदारी भी की. अभय ने 85 गेंदों में 93 रन की अहम पारी खेली. अभिषेक 25वें ओवर की चौथी गेंद पर आशीष लोवरेंस का शिकार बने और आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे. हालांकि तब तक वह मैच का रुख पूरी तरह बदल चुके थे.

अमृतसर ने बनाया 533 रन का विशाल स्कोर

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी की बदौलत अमृतसर मेंस सीनियर ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 533 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज सलील अरोड़ा भी शामिल थे, जिन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 29 रन बनाए.


अभिषेक शर्मा ने खेली 233 रनों की पारी (फोटो- सोशल मीडिया)
अभिषेक शर्मा ने खेली 233 रनों की पारी (फोटो- सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिषेक की बल्लेबाजी

मैच के दौरान अभिषेक शर्मा द्वारा लगाया गया एक लंबा छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी इस पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अभिषेक की इस पारी को देखकर लग रहा है कि वो फिर से अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कहर मचाने को तैयार है.

जिम्बाब्वे दौरे की नाकामी का दिया जवाब

अभिषेक शर्मा हाल ही में भारत की टी20 टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर गए थे, लेकिन तीन मैचों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने क्रमशः 1, 8 और 2 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अब घरेलू क्रिकेट में 233 रन की यह तूफानी पारी उनके शानदार अंदाज में वापसी का संकेत मानी जा रही है. अब अभिषेक शर्मा सितंबर 2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: दिलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन टीम का ऐलान, रजत पाटीदार को मिली कमान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola