दिलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन टीम का ऐलान, रजत पाटीदार को मिली कमान

Updated:
विज्ञापन

रजत पाटीदार (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन की टीम का ऐलान हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि रिंकू सिंह को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू हो रहा है.

विज्ञापन

Duleep Trophy 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान और मध्य प्रदेश के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार को दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन का कप्तान बनाया गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. 23 अगस्त से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाले इस छह टीमों के टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन की टीम सीधे 30 अगस्त से सेमीफाइनल में अपना अभियान शुरू करेगी.

विज्ञापन

सरांश जैन पहला मैच कर सकते हैं मिस

मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिनर सरांश जैन को भी टीम में जगह मिली है, लेकिन वह श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में अगर भारत की दो मैचों की टेस्ट सीरीज 27 अगस्त तक तय कार्यक्रम के अनुसार चलती है, तो सरांश सेंट्रल जोन का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे.

सेंट्रल जोन की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सरांश जैन, अमन मोखाडे, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे.

हर्ष दुबे और यश ठाकुर को भी मौका

सेंट्रल जोन की टीम में विदर्भ के स्पिनर हर्ष दुबे, तेज गेंदबाज यश ठाकुर, मध्य प्रदेश के अरशद खान और उत्तर प्रदेश के स्पिनर जीशान अंसारी को भी शामिल किया गया है. वहीं इसके साथ विदर्भ के स्टार बैटर अमन मोखाडे के साथ नचिकेत भुटे को भी शामिल किया गया है.

ईस्ट जोन में वैभव सूर्यवंशी को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी

दूसरी ओर, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है. बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने जुलाई 2026 में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. ईस्ट जोन की कप्तानी झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे. टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु ईश्वरन, शहबाज अहमद, विराट सिंह और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: अब 4 नहीं... श्रीलंका रवाना होने से पहले टीम इंडिया के शेड्यूल में बदलाव


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola