बिना नंबर के बोलेरो से शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बिना नंबर के बोलेरो से शराब जब्त, दो गिरफ्तार

इटखोरी से बिहार ले जायी जा रही थी शराब

विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड प्रशासन की ओर से शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में 11 मई की रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. इटखोरी की ओर से बिना नंबर के बोलेरो में शराब लादकर तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा. थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि चतरा मोड़ के आगे अभिषेक होटल के पास पुलिस बिहार से झारखंड की ओर जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी. तभी उक्त बोलेरो पर सवार लोग अपनी गाड़ी को तेजी से भगाने का प्रयास करने लगे. जिसे जवानों ने पकड़ लिया. पकड़े गये बोलेरो की जांच के दौरान उसके अंदर से नौ पेटी किंगफिशर बीयर एवं आठ पीस ब्लेंडर शराब की बोतल बरामद की गयी. मौके पर तस्कर मृत्युंजय कुमार (पिता रामरक्षा सिंह, ग्राम कंजिया, इटखोरी, चतरा) एवं बिरेंद्र कुमार (पिता प्रभु यादव) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola