मंडल अध्यक्ष के चुनाव में यशवंत व अकेला गुट में होगा टक्कर

Updated at :01 Dec 2015 8:30 PM
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष के चुनाव में यशवंत व अकेला गुट में होगा टक्कर

मंडल अध्यक्ष के चुनाव में यशवंत व अकेला गुट में होगा टक्कर बरही. भाजपा के सांगठनिक चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गयी है. बरही मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा के हजारीबाग जिला कमेटी ने शिव शंकर गुप्ता को बरही प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया है. चुनाव दिसंबर माह में ही होनी है. बरही […]

विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष के चुनाव में यशवंत व अकेला गुट में होगा टक्कर बरही. भाजपा के सांगठनिक चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गयी है. बरही मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा के हजारीबाग जिला कमेटी ने शिव शंकर गुप्ता को बरही प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया है. चुनाव दिसंबर माह में ही होनी है. बरही प्रखंड मंडल अध्यक्ष के संभावित दावेदारों में पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरि गुप्ता, डोमन पांडेय, भगवान केसरी, अमित साहू, विधायक प्रतिनिधि रहे अब्दुल मनान वारसी, संजय सिन्हा, रामचंद्र कुशवाहा, वारिश अली, सिकंदर राणा, उपेंद्र सिंह, कुणाल कतरियार के नाम की चर्चा है. वर्तमान मंडल अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी लगातार दो टर्म से मंडल अध्यक्ष हैं. इसलिए इस बार वे अध्यक्ष का उम्मीदवार नहीं बन सकते. भाजपा के संविधान के अनुसार कोई व्यक्ति लगातार तीन कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर नहीं रह सकता. बरही प्रखंड मंडल अध्यक्ष के चुनाव में आम सहमति के आसार नहीं हैं. यहां भाजपा कई गुटों में विभाजित है. सबसे बड़ा गुट तो पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा व पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव का है. छोटे-छोटे गुटों में सहमति बन जाये तो बन जाये पर उपरोक्त दो दिग्गजों के गुट में सहमति बनना नामुमकिन है. दोनों गुट पार्टी संगठन पर कब्जा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगे. यह अभी से दिख भी रहा है. दोनों गुट अभी से ही रणनीति बनाने में जुट गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola