एड्स का ज्ञान बचाये जान

Updated at :01 Dec 2015 8:29 PM
विज्ञापन
एड्स का ज्ञान बचाये जान

एड्स का ज्ञान बचाये जान विश्व एड्स दिवस़ सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयीरैली में शामिल लोगों ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक कियजागरूकता ही एड्स से बचाव का एक मात्र तरीका है : सीएस एड्स रोगियों से घृणा नहीं करें, उन्हें सहानुभूति की जरूरत है1कोडपी1जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाती सीएस […]

विज्ञापन

एड्स का ज्ञान बचाये जान विश्व एड्स दिवस़ सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयीरैली में शामिल लोगों ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक कियजागरूकता ही एड्स से बचाव का एक मात्र तरीका है : सीएस एड्स रोगियों से घृणा नहीं करें, उन्हें सहानुभूति की जरूरत है1कोडपी1जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाती सीएस डाॅ मधुबाला राणा.1कोडपी2उपस्थित डाॅक्टर.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार विश्व एड्स दिवस के मौके पर मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को सिविल सर्जन डाॅ मधुबाला राणा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली में शामिल लोगों ने कोडरमा बाजार का भ्रमण कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया. इस दौरान एड्स का ज्ञान बचाये जान सहित कई नारे लगाये गये. बाद में अस्पताल परिसर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया. मौके पर सीएस डॉ मधुबाला राणा ने कहा कि एड्स लाइलाज है़ इसके प्रति जागरूकता ही बचाव का एक मात्र तरीका है. लोग जाने-अनजाने में इस रोग की चपेट में आ जाते हैं. एड्स रोगियों से घृणा नहीं, बल्कि उन्हें सहानुभूति की जरूरत है.आम तौर पर समाज के लोग एड्स पीड़ितों के साथ बात करने से भी परहेज करते हैं, जबकि यह छुआछूत की बीमारी नहीं है. मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डाॅ आरएसपी सिंह, डाॅ आरएल रजक, डाॅ शरद कुमार, डीपीएम समरेश सिंह, महिला काउंसलर सुनीता कुमारी, रेयाज अहमद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola