पंचायत का विकास करूंगा : महेंद्र

Updated at :01 Dec 2015 8:13 PM
विज्ञापन
पंचायत का विकास करूंगा : महेंद्र

पंचायत का विकास करूंगा : महेंद्र इचाक. बरियठ पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद मेहता (पिता रामेश्वर प्रसाद मेहता) ने बरियठ, चंदवारा, भुसाई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि चुनाव जीता तो पंचायत का सर्वांगीण विकास करूंगा. पांच साल के भीतर जो पंचायत का विकास होना चाहिए था नहीं हो पाया. […]

विज्ञापन

पंचायत का विकास करूंगा : महेंद्र इचाक. बरियठ पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद मेहता (पिता रामेश्वर प्रसाद मेहता) ने बरियठ, चंदवारा, भुसाई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि चुनाव जीता तो पंचायत का सर्वांगीण विकास करूंगा. पांच साल के भीतर जो पंचायत का विकास होना चाहिए था नहीं हो पाया. जनता के कहने पर चुनाव मैदान में उतरा हूं. शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की सुविधा नहीं है. पंचायतवासियों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पाया है. इन सारी समस्याओं को दूर करने का काम करूंगा. किसानों के लिए खेतों में पानी की सुविधा, स्कूलों में बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था उपलब्ध कराऊंगा. जनसंपर्क में नरेश महतो, महेश प्रसाद महतो, रामप्रसाद मेहता, राजेश कुमार, रामकिशोर मेहता सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola