लीड ़ केलवा के पात पर उगलन सूरजमल़़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 8:17 PM
लीड ़ केलवा के पात पर उगलन सूरजमल़़ विधि-विधान से छठ व्रतियों ने अर्घ्य देकर की छठ पूजा सुख-समृद्धि की कामना की18हैज8 में- घाट जाते छठ व्रती18हैज9 में- झील स्थित छठ घाट पर मौजूद श्रद्धालु़ 18हैज10 में- झील घाट पर भगवान सूर्य को नमस्कार करते श्रद्धालु18हैज11 में- अर्घ्य देते व्रती18हैज12 में- सिंदूर लगाती महिलाएं18हैज13 में- […]
लीड ़ केलवा के पात पर उगलन सूरजमल़़ विधि-विधान से छठ व्रतियों ने अर्घ्य देकर की छठ पूजा सुख-समृद्धि की कामना की18हैज8 में- घाट जाते छठ व्रती18हैज9 में- झील स्थित छठ घाट पर मौजूद श्रद्धालु़ 18हैज10 में- झील घाट पर भगवान सूर्य को नमस्कार करते श्रद्धालु18हैज11 में- अर्घ्य देते व्रती18हैज12 में- सिंदूर लगाती महिलाएं18हैज13 में- छठ पूजा करते श्रद्धालु18हैज14 में- उगते सूर्य का दृश्य. हजारीबाग. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आस्था का पर्व बुधवार को संपन्न हो गया. शहर के झील, बुढ़वा महादेव तालाब, छठ तालाब, मीठा तालाब, ओकनी तालाब, धोबिया तालाब, खजांची तालाब, गांधी स्मारक समेत सभी जलाशयों पर बने छठ घाट छठ व्रतियों से पटा था. शहर की सड़कों को विद्युत रोशनी से सजाया गया था. हर चौक-चौराहे पर छठ मइया के महिमा के गीत बज रहे थे. केलवा के पात पर उगलन सूरजमल, उगी न उदित उगी यही अांगन एवं दीहिं दीहिं ये छठी मइया जैसे गीत की गूंज चारों ओर सुनायी दे रहे थे. सभी छठ व्रती मान्यता के अनुसार स्वच्छता का पूरा ख्याल रख रही थी. छठी मइया की शुद्धता के प्रतीक गीत कोपि-कोपि बोलेंली छठि मइया, सुना महादेवा, मोरा घाटे दुबिया जनमी गइले, मकड़ी बसेढ़ लेले गीत गाते छठ घाट पर पहुंची. पूजा के दौरान सुख- समृद्धि की कामना और दूसरे मनोरथों की पूर्ति के लिए मन्नते भी मांगी गयी. सूर्य आराधना के साथ दूध व जल का अर्घ्य सामूहिक रूप से दिया गया. पूजा-अर्चना के बाद मोरे अंगना फिर अहिया ये छठी मइया़ ़ ़ की भावना के साथ छठ व्रतियों ने विधान को पूरा किया. ट्रैफिक व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : शहर के झील समेत सभी घाटों पर श्रद्धालुओं व व्रतियों के पहुंचने वाले मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू की गयी थी. कई पार्किंग स्थल बनाये गये थे. इससे श्रद्धालुओं को कहीं कोई परेशानी नहीं हुई. सुरक्षा व्यवस्था का भी बेहतर इंतजाम किया गया था. हर समाज के लोग एक-दूसरे के साथ मिल कर व्रतियों का स्वागत कर रहे थे. सामाजिक संगठन के लोग भी कई कार्यों को अंजाम दिया. वहीं सीआरपीएफ के जवान पूरे झील परिसर में सफाई से लेकर सुरक्षा व गोताखोर के कार्य को बखूबी निभाया. सामाजिक संगठनों के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी पूजा सामग्री का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










