दीपावली पर सावधानी बरतें लोग
दीपावली पर सावधानी बरतें लोगहजारीबाग. दीपावली के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की ओर से कई व्यवस्था की गयी है. अपर समाहर्ता अंजनी कुमार ने आपदा प्रबंधन के तहत कई निर्देश जारी किया है. लोगों से कहा कि कम से कम आतिशबाजी जलायें. पटाखों को ज्वलनशील पदार्थ एवं बच्चों से दूर रखें. भीड़-भाड़ वाले इलाके व सक्रिय […]
दीपावली पर सावधानी बरतें लोगहजारीबाग. दीपावली के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की ओर से कई व्यवस्था की गयी है. अपर समाहर्ता अंजनी कुमार ने आपदा प्रबंधन के तहत कई निर्देश जारी किया है. लोगों से कहा कि कम से कम आतिशबाजी जलायें. पटाखों को ज्वलनशील पदार्थ एवं बच्चों से दूर रखें. भीड़-भाड़ वाले इलाके व सक्रिय गलियों में पटाखा न जलायें. आतिशबाजी जलाने वाले सूती वस्त्र पहने. सड़कों पर पटाखा नहीं जलाने का निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक पटाखा जलाने पर प्रतिबंद्ध लगाया है. स्वास रोगियों को धुआं से बचने एवं विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. उन्होंने कहा कि भगदड़ एवं अफरा-तफरी के बजाय लोग शांतिपूर्ण ढंग से आतिशबाजी जलायें. आपात स्थिति में सहायता के लिए नंबर जारी किया गया है. पुलिस के लिए 100, अग्निशामक के लिए 101, एंबुलेंस के लिए 102 एवं कंपोजिट कंट्रोल रूम के लिए 06546-264159, 265233 पर संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










