राष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होगा प्रिंस
राष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होगा प्रिंस मरकच्चो स्थित सर्वोदय प्लस टू उवि का छात्र हैमरकच्चो. प्रखंड के सर्वोदय प्लस टू उवि के 10वीं कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार ने प्रखंड के साथ ही जिले का भी नाम रोशन किया है. प्रिंस चार दिसंबर को आइआइटी दिल्ली में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल […]
राष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होगा प्रिंस मरकच्चो स्थित सर्वोदय प्लस टू उवि का छात्र हैमरकच्चो. प्रखंड के सर्वोदय प्लस टू उवि के 10वीं कक्षा के छात्र प्रिंस कुमार ने प्रखंड के साथ ही जिले का भी नाम रोशन किया है. प्रिंस चार दिसंबर को आइआइटी दिल्ली में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल के साथ शामिल होगा. इससे पहले तीन व चार नवंबर को आयोजित राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2015 में प्रिंस शामिल हुए था. इस प्रतियोगिता में प्रिंस का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए हुआ. उसके चयन से विद्यालय के साथ ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. प्रिंस के चयन पर विद्यालय के प्राचार्य धर्मचंद मंडल, मार्गदर्शक शिक्षक सैयद परवेज अख्तर, संतोष प्रसाद, दीनानाथ प्रजापति, अरविंद कुमार, अतहर हसन, नवल किशोर, सौरभ पांडेय, विजय कुमार सिंह, रंजीत सिंह ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










