स्कूल से अगवा कर छात्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : जिले के अमृत नगर उच्च विद्यालय के छात्र साहिल कुमार (पिता स्व सहदेव साव) को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गयी. मुफस्सिल पुलिस ने कनहरी जंगल से उसका शव बरामद किया है. आरोपी नरसिंह महतो (सखिया निवासी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साहिल को पहले पेट में चाकू से हमला […]

विज्ञापन
हजारीबाग : जिले के अमृत नगर उच्च विद्यालय के छात्र साहिल कुमार (पिता स्व सहदेव साव) को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गयी. मुफस्सिल पुलिस ने कनहरी जंगल से उसका शव बरामद किया है. आरोपी नरसिंह महतो (सखिया निवासी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साहिल को पहले पेट में चाकू से हमला किया गया. फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया. आरोपी नरसिंह ने हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों के नाम भी बताये हैं.
स्कूल से बुला कर ले गया था : पांच नवंबर को साहिल स्कूल गया था. दोपहर 12 बजे आरोपी नरसिंह महतो उसे स्कूल से यह कह कर बुलाया कि तुम्हारी मां बीमार है. आराेपी नरसिंह महतो ने पुलिस काे बताया कि वह साहिल काे स्कूल से साइकिल पर बैठा कर कनहरी जंगल की ओर ले गया.
साहिल की हत्या में इस्तेमाल किये गये चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है. नरसिंह ने पुलिस को बताया कि चाकू एक ठेला से लिया गया था.
कैस हुआ खुलासा : साहिल स्कूल से घर नहीं लौटा, ताे मां मुनिया देवी ने स्कूल के शिक्षकों से जानकारी ली. उसे बताया गया कि साहिल को नरसिंह महतो ले गया था. मां नरसिंह के घर गयी.
भाई ने नरसिंह की जम कर पिटाई की. इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी गयी. पुलिस ने सखिया गांव पहुंच कर नरसिंह को सदर अस्पताल में भरती कराया. नरसिंह ने पुलिस काे साहिल की हत्या की बात स्वीकारी.
कोट
नरसिंह महतो और मुनिया देवी एक ही ठेकेदार के अंदर काम करते हैं. पूर्व परिचित होने के कारण साहिल नरसिंह के साथ चला गया. अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है.
बिरजू गंझू, मुफस्सिल थाना प्रभारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola