पूर्व सैन्यकर्मी अगले हफ्ते लौटा सकते हैं पदक
पूर्व सैन्यकर्मी अगले हफ्ते लौटा सकते हैं पदकवन रैंक वन पेंशन का मामलानयी दिल्ली. वन रैंक वन पेंशन योजना की अधिसूचना में विलंब से खिन्न धरना- प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैन्यकर्मियों ने घोषणा की है कि वे देश भर में अगले हफ्ते अपने पदक लौटा देंगे. इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के महासचिव ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) […]
पूर्व सैन्यकर्मी अगले हफ्ते लौटा सकते हैं पदकवन रैंक वन पेंशन का मामलानयी दिल्ली. वन रैंक वन पेंशन योजना की अधिसूचना में विलंब से खिन्न धरना- प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैन्यकर्मियों ने घोषणा की है कि वे देश भर में अगले हफ्ते अपने पदक लौटा देंगे. इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के महासचिव ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) वीके गांधी ने कहा, ‘सरकार ने बिहार चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता के चलते ओआरओपी की अधिसूचना को टाल दिया था. हमें भय है कि अधिसूचना में हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जायेगा, जिसे लेकर हम 145 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं.’ योजना के अनुसार पूर्व सैन्यकर्मी नौ आैर 10 नवंबर को अपने पदक जिलाधिकारियों को लौटा देंगे. यदि वे पदक नहीं लेंगे, तो इसे उनके कार्यालयों में छोड़ दिया जायेगा, जिसे बाद में प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति को भेजा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










