वष्णिुगढ़ पश्चिमी क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा : निरपत

Updated:
विज्ञापन

विष्णुगढ़ पश्चिमी क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा : निरपत विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ पश्चिमी क्षेत्र के जिप सदस्य प्रत्याशी निरपत महतो ने सोमवार को कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. गोविंदपुर पंचायत में मतदाताओं से मिल कर समर्थन मांगा. इस दौरान श्री महतो ने कहा कि विष्णुगढ़ पश्चिमी क्षेत्र आज भी पिछड़ा हुआ है. इस क्षेत्र को […]

विज्ञापन

विष्णुगढ़ पश्चिमी क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा : निरपत विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ पश्चिमी क्षेत्र के जिप सदस्य प्रत्याशी निरपत महतो ने सोमवार को कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. गोविंदपुर पंचायत में मतदाताओं से मिल कर समर्थन मांगा. इस दौरान श्री महतो ने कहा कि विष्णुगढ़ पश्चिमी क्षेत्र आज भी पिछड़ा हुआ है. इस क्षेत्र को विकास की पटरी पर लाना मेरा मुख्य उद्देश्य है. क्षेत्र में शिक्षा को आगे बढ़ायेंगे. खेतों में सिंचाई की सुविधा. नियमित बिजली मुहैया कराना है. कई गांवों में सड़क की सुविधा नहीं है, जो काफी गंभीर समस्या है. हर गांव, मुहल्लों को सड़कों से जोड़ा जायेगा. जनसंपर्क अभियान में संतोष महतो, सुकर महतो, गोवर्धन भुइयां, खीरो महतो, मोहन विश्वकर्मा, वीरेंद्र महतो, गोविंद भुइयां, दौलत महतो, रामू महतो, नागेश्वर महतो, मुखलाल महतो, किटी महतो, जगरनाथ महतो, सैनाथ महतो, जीतेंद्र महतो, तुकन महतो, नरेश महतो, कैलाश महतो, गुलाब महतो सहित पंचायत के अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola