ओपीडी में रोगियों से पांच रुपये शुल्क लिए जायेंगे

Updated:
विज्ञापन

ओपीडी में रोगियों से पांच रुपये शुल्क लिए जायेंगे अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंध समिति की बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णयखून जांच के लिए भी रोगियों को देना पड़ेगा फीस 26 बरही 01 में- बैठक में एसडीओ, बीडीओ व अन्य बरही़ बरही अनुमंडलीय अस्पताल की प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को अस्पताल परिसर में हुई़ […]

विज्ञापन

ओपीडी में रोगियों से पांच रुपये शुल्क लिए जायेंगे अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंध समिति की बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णयखून जांच के लिए भी रोगियों को देना पड़ेगा फीस 26 बरही 01 में- बैठक में एसडीओ, बीडीओ व अन्य बरही़ बरही अनुमंडलीय अस्पताल की प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को अस्पताल परिसर में हुई़ अध्यक्षता बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद ने की़ इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये़ प्रस्ताव पारित किया गया कि अब से ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले रोगियों से पांच रुपये शुल्क लिया जायेगा़ रक्त जांच के लिए भी शुल्क निर्धारित किया गया है़ टाइफाइड के रोगियों की रक्त जांच शुल्क 30 रुपये, सुगर जांच 25 रुपये, जांडिस जांच 50 रुपये व ब्लड ग्रुप की जांच का शुल्क 25 रुपये तय किया गया है़ एंबुलेंस के लिए ड्राइवर की व्यवस्था ट्रिप आधारित किया जायेगा़ जो भी ड्राइवरी जानता हो वह अस्पताल के एंबुलेंस वाहन चलाने में योगदान कर सकता है़ उसे मानदेय या वेतन नहीं मिलेगा़ अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर किये गये रोगियों से जो एंबुलेंस शुल्क लिया जाता है, उसी राशि से ड्राइवर को प्रति ट्रिप 200 रुपये मिलेगा़ अनुमंडलीय अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा़ इसके अलावे अस्पताल की आंतरिक व्यवस्था में सुधार के लिए भी कई उपाय किये गये़ बैठक में बरही बीडीओ विवेक कुमार मेहता, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजय जायसवाल, चिकित्सा प्रभारी डॉ शशि शेखर प्रसाद सिंह, डॉ प्रकाश ज्ञानी, डॉ भास्कर, प्रबंधन समिति सदस्य सुरेंद्र रजक, अब्दुल मन्नान वारसी, कृष्णा प्रजापति, वीपीएम नारायण राम व लिपिक मनोज कुमार मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola