मारपीट में आठ लोग घायल

मारपीट में आठ लोग घायल बरकट्ठा. थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में आठ लोग घायल हो गये. जिसमें गंभीर रुप से घायल चार लोगों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. मारपीट की सभी घटनाएं बुधवार तथा गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर हुई. मारपीट में मसोमात मुनवा 65 वर्ष […]
मारपीट में आठ लोग घायल बरकट्ठा. थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में आठ लोग घायल हो गये. जिसमें गंभीर रुप से घायल चार लोगों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. मारपीट की सभी घटनाएं बुधवार तथा गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर हुई. मारपीट में मसोमात मुनवा 65 वर्ष पति स्व जोधन प्रजापति,उनका पुत्र जीवलाल प्रजापति 35 वर्ष,पुत्रवधु कौशल्या देवी एवं मुनवा देवी 37 वर्ष पति जागेश्वर प्रजापति सभी ग्राम गंगटियाही, रोहनी देवी 60 वर्ष पति महादेव ठाकुर, उनका पुत्र कुलदीप ठाकुर ग्राम केंदुआ-दो, खूबलाल महतो 45 वर्ष पिता मोहन महतो ग्राम मासीपीढ़ी तथा मरियम खातून 45 वर्ष पति समसुद्दीन अंसारी ग्राम मस्केडीह निवासी घायल हो गये. घायलों का इलाज बरकट्ठा अस्पताल में किया गया. जबकि चिकित्सकों ने मुनवा, कौशल्या तथा जीवलाल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










