मुंडा भाषा,संस्कृति व जमीन के अस्तत्वि पर चर्च

मुंडा भाषा,संस्कृति व जमीन के अस्तित्व पर चर्चछोटानागपुर मुंडा छात्र संघ रांची की ओर से शिविर का आयोजन हजारीबाग. छोटानागपुर मुंडा छात्र संघ रांची की ओर से कटकमदाग प्रखंड के ग्राम जमुआरी में शिविर लगाया गया. जिसमें मुंडा भाषा की उत्पत्ति,जंगल,जमीन एवं अस्तित्व पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम 18 से 22 अक्तूबर तक चला. शिविर […]
मुंडा भाषा,संस्कृति व जमीन के अस्तित्व पर चर्चछोटानागपुर मुंडा छात्र संघ रांची की ओर से शिविर का आयोजन हजारीबाग. छोटानागपुर मुंडा छात्र संघ रांची की ओर से कटकमदाग प्रखंड के ग्राम जमुआरी में शिविर लगाया गया. जिसमें मुंडा भाषा की उत्पत्ति,जंगल,जमीन एवं अस्तित्व पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम 18 से 22 अक्तूबर तक चला. शिविर में शिक्षा, अनुशासन एवं सामाजिक जीवन को संगठित करने पर बल दिया गया. पूर्वजों की देन एवं उनके सम्मान को कैसे बचाया जाये पर मंथन हुआ. शिविर में संत जोसेफ कॉलेज तोरपा, संत जेवियर्स कॉलेज रांची एवं अन्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया. संघ के अध्यक्ष सुशील ओड़ेया,सचिव पवन जोय, गुंजन कोनगाड़ी, पंकज लुगुन, दुलारी सोय, विपिन रीता टोपनो, नरेश मुंडा, अजय भेंगरा, संता टोपनो आदि ने सहयोग किया. यह जानकारी सुशील ओड़ेया ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










