मां का आशिष लेने उमड़े भक्त

Published at :20 Oct 2015 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
मां का आशिष लेने उमड़े भक्त

मां का आशिष लेने उमड़े भक्त20बीजी7 में- अष्टमी पूजा करते 20बीजी8 में- महुगाई कला का पूजा पंडाल20बीजी9 में- हरली दुर्गा पूजा पंडाल्बड़कागांव. प्रखंड के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. पूजा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. बड़कागांव अश्विनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा अष्टमी की रात डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. […]

विज्ञापन

मां का आशिष लेने उमड़े भक्त20बीजी7 में- अष्टमी पूजा करते 20बीजी8 में- महुगाई कला का पूजा पंडाल20बीजी9 में- हरली दुर्गा पूजा पंडाल्बड़कागांव. प्रखंड के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. पूजा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं. बड़कागांव अश्विनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा अष्टमी की रात डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उदघाटन अध्यक्ष शशि कुमार मेहता ने किया. पूजा व दशहरा पर्व को सफल बनाने के लिए संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सचिव रंजीत कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष कृष्णदयाल महतो, उपाध्यक्ष धमृनाथ महतो, उपसचिव राकेश कुमार गोरा, राजू कुमार, रोशन कुमार, किशोर कुमार मेहता, सत्यनारायण मेहता, तिलानाथ कुशवाहा आदि जुटे हैं. नवमी को आरकेस्ट्रा : बड़कागांव अश्विनी दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में नवमी की रात आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया है. आरकेस्ट्रा टीम कोलकाता की है. ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा की धूम : हरली पंचायत में दुर्गापूजा पर प्रत्येक रात नाटक का मंचन किया जा रहा है. संयोजक उमेश दांगी, अध्यक्ष सबूर महतो, सचिव प्रेम भारती, कोषाध्यक्ष धनेश्वर महतो समेत 21 सदस्य मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. महुगाईखुर्द में समिति के अध्यक्ष दीपक साव, सचिव धनेश्वर राम, कोषाध्यक्ष इंदर साव, मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. बरवाडीह में अध्यक्ष कैलाश राणा, सचिव निरंजन साव, कोषाध्यक्ष विशेश्वर साव समेत पूरे गांव के लोग पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola