क्या 100 करोड़ के बजट में बनी है राजा शिवाजी? रितेश देशमुख ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन

राजा शिवाजी फोटो- इंस्टाग्राम

राजा शिवाजी को लेकर खबरें आ रही हैं कि फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है. अब रितेश देशमुख ने इस रूमर्स पर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे कलाकारों की टोली है. साथ ही सलमान खान कैमियो करते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है. इसी बीच मूवी के बजट को लेकर काफी चर्चा है. अफवाह है कि राजा शिवाजी को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है. इन रूमर्स पर अब रितेश देशमुख ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

राजा शिवाजी के बजट पर क्या बोले रितेश देशमुख

रितेश देशमुख से ‘द राइट एंगल’ इवेंट में पूछा गया कि क्या फिल्म के कथित बजट को लेकर चल रही चर्चा के बीच उनपर बड़ी ओपनिंग का दबाव था. इसपर एक्टर ने जवाब दिया, “राजा शिवाजी के बजट को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्हें सिर्फ निर्माता ही जानते हैं. फिल्म निर्माता के तौर पर हमें फिल्म के बजट पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.”

रितेश बोले- बजट के बारे में नहीं करना चाहिए बात

उन्होंने आगे कहा, “बजट से क्या लेना-देना है? अगर कोई मुझसे बजट पूछता है, तो मैं उनसे पूछता हूं, ‘आप फिल्म देखने के लिए कितने का टिकट ले रहे हैं?’ वे कहते हैं, ‘100’ या ‘250-300’, मैं जवाब देता हूं कि यही बजट है. इस बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए. इसे जादुई होने दो, बस जाओ और फिल्म का एक्सपीरियंस करो.”

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, राजा शिवाजी ने शुक्रवार को भारत में 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 55.41 करोड़ हो गई. पहले दिन राजा शिवाजी ने 11.35 करोड़, दूसरे और तीसरे दिन इसने 10.55 करोड़ और 12 करोड़ कमाए. राजा शिवाजी, रितेश देशमुख की ओर से सह-लिखित और निर्देशित है, जो मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियो के तहत जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे की ओर से निर्मित है. इसमें रितेश और जेनेलिया के बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- भूत बंगला ने 22वें दिन फिर किया कमाल, कमा डाले इतने करोड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola