अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी

Published at :14 Oct 2015 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी

अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी 14 बरही 02 मंदिर में विवाह का फाइल फोटोबरही़ ग्राम गौरियाकरमा के प्रकाश विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला बरही थाना में दर्ज कराया है़ प्राथमिकी बरही थाना कांड संख्या 303/15 धारा 366ए भादवि के तहत दर्ज किया गया है़ प्राथमिकी में सुधीर पासवान, बड़ा भाई रामसेवक पासवान […]

विज्ञापन

अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी 14 बरही 02 मंदिर में विवाह का फाइल फोटोबरही़ ग्राम गौरियाकरमा के प्रकाश विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला बरही थाना में दर्ज कराया है़ प्राथमिकी बरही थाना कांड संख्या 303/15 धारा 366ए भादवि के तहत दर्ज किया गया है़ प्राथमिकी में सुधीर पासवान, बड़ा भाई रामसेवक पासवान व किशोर पासवान तीनों के पिता ब्रह्मदेव पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सुधीर पासवान ने उसकी नाबालिक पुत्री का अपहरण कर गायब कर दिया है़ यह कांड उसने अपने उक्त दोनों भाइयों के सहयोग से किया है़ लड़का पक्ष ने आरोप को बेबुनियाद बताया: अभियुक्त सुधीर पासवान के बड़े भाई रामसेवक पासवान ने अपहरण के आरोप को निराधार बताया है़ उन्होंने बताया कि लड़की व सुधीर दोनों वयस्क हैं. दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली है़ इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है़ मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है़ मैं अपने भाइयों से अलग रहता हूं. रामसेवक ने मैरेज सर्टिफिकेट की छायाप्रति भी दिखायी.स्वेच्छा से प्रेम विवाह किया: रामसेवक ने लड़की व लड़का सुधीर से मोबाइल पर बात करायी. लड़की ने फोन पर कहा कि मैं व्यस्क हूं. मेरी जन्म तिथि 14 अप्रैल 1997 है. मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया़ मैंने सुधीर पासवान के साथ घर से भागकर स्वेच्छा से शादी कर ली है़ पहल पंचकुला शिव मंदिर में हिंदू रीति से उसके बाद चंडीगढ़ न्यायालय में कोर्ट मैरेज किया. लड़का सुधीर पासवान ने भी फोन पर यही बात बतायी. दोनों ने कहा कि वे चंडीगढ़ में साथ रह रहे है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola