पेंशनर समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

पेंशनर समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी कोडरमा. जिला पेंशनर समाज की बैठक नारायण मोदी की अध्यक्षता में हुई. निर्णय लिया गया कि एक जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत हुए शिक्षक व कर्मचारियों का ग्रेड पे जोड़ कर पेंशन निर्धारण सरकार के आदेश के बाद भी अब तक नहीं हो पाया है. वक्ताओं ने कहा […]
पेंशनर समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी कोडरमा. जिला पेंशनर समाज की बैठक नारायण मोदी की अध्यक्षता में हुई. निर्णय लिया गया कि एक जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत हुए शिक्षक व कर्मचारियों का ग्रेड पे जोड़ कर पेंशन निर्धारण सरकार के आदेश के बाद भी अब तक नहीं हो पाया है. वक्ताओं ने कहा कि बैंकों के टाल-मटोल रवैये के कारण यह मामला लटक गया है. यदि शीघ्र ही पेंशन पुनरीक्षण का कार्य नहीं हुआ, तो पेंशनर समाज आंदोलन करेगा. यह भी निर्णय लिया गया कि तीन अक्तूबर को डीएसइ के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को जिनकी प्रोन्नति दी जानी है का वेतन निर्धारण प्रपत्र लिया गया. मगर अब तक इस दिशा में कोई सूचना नहीं मिली है.वहीं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. वहीं पेंशरन घनश्याम पांडेय व रेशमा खातून के निधन पर भी शोक जताया गया. इस मौके पर साधु राम चौधरी, बलदेव मोदी, भागवत लाल , राजेंद्र सिंह, राम कृष्ण राम, लक्ष्मण प्रसाद, परशुराम सिंह, सुभाष शर्मा, कृष्ण किशोर, मथुरा राम, बाबूलाल मोदी, सीता शरण प्रसाद, रामानंद प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










