दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Published at :14 Oct 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए  विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल वालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी, पति गिरफ्तार, जेल इचाक. थाना क्षेत्र के कुरहा गांव में दहेज को लेकर विवाहिता संगीता देवी को जलाकर हत्या कर दी गयी. मृतका कुरहा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद मेहता की पत्नी है. संगीता के पिता विशो महतो, […]

विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल वालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी, पति गिरफ्तार, जेल इचाक. थाना क्षेत्र के कुरहा गांव में दहेज को लेकर विवाहिता संगीता देवी को जलाकर हत्या कर दी गयी. मृतका कुरहा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद मेहता की पत्नी है. संगीता के पिता विशो महतो, ग्राम बड़ासी ने कहा कि संगीता की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी. उसकी एक बच्ची भी थी. शादी के बाद से ही उसके ससुरालवाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे. उन्होंने कहा कि साक्ष्य छुपाने के लिए आनन-फानन में संगीता को ससुराल वालों ने रिम्स रांची ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी. संगीता के पिता विशो महतो ने इचाक थाना में आवेदन देकर मृतका के पति कामेश्वर प्रसाद मेहता, ससुर नारायण प्रसाद मेहता, सास सुमित्रा देवी कुरहा, ननद आशा देवी व ननदोसी राज कुमार मेहता गांव कारीमाटी पर अपनी पुत्री को दहेज के खातिर केरोसिन तेल छिड़क कर जला कर मार डालने का आरोप लगाया है. पुलिस मृतका के पति कामेश्वर प्रसाद मेहता को जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola