वश्वि दृष्टि दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन

विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया हजारीबाग. मानव विकास एवं साइट सेवर्स की ओर से जन विकास केंद्र में विश्व दृष्टि दिवस गुरुवार को मनाया गया. मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ धर्मवीर एवं संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. डॉ धर्मवीर ने आंखों की बीमारी एवं नेत्रहीन व्यक्तियों को मिलनेवाली सुविधाओं के […]

विज्ञापन

विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया हजारीबाग. मानव विकास एवं साइट सेवर्स की ओर से जन विकास केंद्र में विश्व दृष्टि दिवस गुरुवार को मनाया गया. मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ धर्मवीर एवं संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. डॉ धर्मवीर ने आंखों की बीमारी एवं नेत्रहीन व्यक्तियों को मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. बीरबल प्रसाद ने कहा कि 10 सालों से नि:शक्त जनों के अधिकार, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं रोजगार से जोड़ने का काम किया. झारखंड प्रदेश प्रोग्राम प्रभारी रवि शास्त्री ने नि:शक्तों की क्षमता बढ़ाने एवं इनकी समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी. कार्यक्रम में ब्रह्मदेव रवानी, अध्यक्ष भीम सिंह चंद्रवंशी, पार्वती कुमारी, छोटू ठाकुर एवं रूखसाना परवीन ने भी विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola