हिरोडीह व करियांवा के बीच मैच ड्रॉ
हिरोडीह व करियांवा के बीच मैच ड्रॉपंचायत स्तरीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू 6कोडपी 1अतिथियों का स्वागत करते आयोजक.6कोडपी 2उद्घाटन करते अतिथिगण. जयनगर. ककरचोली खेल मैदान में जीवन ज्योति क्लब व मुखिया अंजू देवी के सौजन्य से पंचायत स्तरीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू किया गया. उदघाटन जिप सदस्य बासुदेव यादव, मुखिया अंजू देवी, शबाना […]
हिरोडीह व करियांवा के बीच मैच ड्रॉपंचायत स्तरीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू 6कोडपी 1अतिथियों का स्वागत करते आयोजक.6कोडपी 2उद्घाटन करते अतिथिगण. जयनगर. ककरचोली खेल मैदान में जीवन ज्योति क्लब व मुखिया अंजू देवी के सौजन्य से पंचायत स्तरीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू किया गया. उदघाटन जिप सदस्य बासुदेव यादव, मुखिया अंजू देवी, शबाना खातून व संभावित जिप प्रत्याशी ज्योति कुमारी ने किया. उदघाटन मैच हिरोडीह व करियांवा पंचायत के बीच खेला गया. मैच ड्रा हो गया. बासुदेव यादव ने कहा कि खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर क्षेत्र, जिला व राज्य का नाम रोशन करें. अंजू देवी ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन में रह कर बेहतर खेल का प्रदर्शन करें.ज्योति कुमारी ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, चेहाल की मुखिया अंजू देवी व जीवन ज्योति क्लब के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










