वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद बोर्ड की बैठक का बहष्किार किया
वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया सामग्री की आपूर्ति में संवेदकों पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया फोटो : कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता करते वार्ड पार्षद, 6 सीएच 5 में. प्रतिनिधि, चतरा वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया़ मंगलवार को बोर्ड की बैठक में […]
वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया सामग्री की आपूर्ति में संवेदकों पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया फोटो : कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता करते वार्ड पार्षद, 6 सीएच 5 में. प्रतिनिधि, चतरा वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया़ मंगलवार को बोर्ड की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा होनी थी़ वार्ड पार्षदों ने कहा कि कूड़ेदान, टैंकर, ट्रॉली, रिक्शा, सिलाई मशीन, लाइट व हैंडपंप की आपूर्ति में संवेदकों ने अनियमितता बरती है़ कई बार इसकी शिकायत पदाधिकारी से की गयी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई़ वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से प्रत्येक वार्ड में लेवर उपलब्ध कराने की मांग की़ साथ ही किसी प्रकार के चेक निर्गत करने व सामग्री क्रय पर रोक लगाने की मांग की,ताकि साफ-सफाई नियमित करायी जा सके़ इस संबंध में इओ अजय कुमार वर्मा ने कहा कि वार्ड पार्षदों की मांग पर विचार किया जायेगा. नगर पर्षद में मजदूरों की कमी है़ फिर भी मजदूर उपलब्ध कराया जायेगा़ मौके पर सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










