जलमा में बबलू ट्रेडर्स में चोरी
जलमा में बबलू ट्रेडर्स में चोरी 6 हैज 23 में चोरी गये सामान को दिखाते संचालककटकमसांडी. हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग पर कंचनपुर जलमा स्थित बबलू ट्रेडर्स में सोमवार की रात चोरी हो गयी. इस बाबत ट्रेडर्स के संचालक बबलू कुमार ने पेलावल ओपी में आवेदन दिया है. जिसमें 40 हजार रुपये नगद तथा 20 हजार रुपये के […]
जलमा में बबलू ट्रेडर्स में चोरी 6 हैज 23 में चोरी गये सामान को दिखाते संचालककटकमसांडी. हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग पर कंचनपुर जलमा स्थित बबलू ट्रेडर्स में सोमवार की रात चोरी हो गयी. इस बाबत ट्रेडर्स के संचालक बबलू कुमार ने पेलावल ओपी में आवेदन दिया है. जिसमें 40 हजार रुपये नगद तथा 20 हजार रुपये के सामान की चोरी होने की बात कही गयी है. चोरों ने छत पर चढ़ कर सीढ़ी का कारकेट सीट उखाड़ कर दुकान में घुसा तथा घटना को अंजाम दिया. इसके पूर्व भी जलमा दीनबंधु सीड कार्नर में चोरी हुई थी. कंचनपुर गांव में सोलर प्लेट की भी चोरी हुई. चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है. पेलावल ओपी प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.अनुसंधान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










