पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गयी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. श्री यादव ने कहा कि कलाम के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है. जिसकी भरपाई नहीं हो सकती. अब्दुल कलाम प्रतिभा के धनी व्यक्ति […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया.
श्री यादव ने कहा कि कलाम के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है. जिसकी भरपाई नहीं हो सकती. अब्दुल कलाम प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. देश को उन्होंने वैज्ञानिक होने के नाते बहुत कुछ दिया. यही कारण है कि वे मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते थे.
शोक व्यक्त करनेवालों में रामसेवक सोनी, जहांगीर,अशोक देव, संजय तिवारी, उदय पांडेय, राम कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, उमेश साव, अमिताभ कुमार, दिनेश सिंह राठौर, साजिद अंसारी,राजकुमार यादव, उर्फ राजू, अजीम खान, डॉ जमाल, अजय गुप्ता, अनिल सिन्हा आदि शामिल थे.
साप्ताहिक शोक मनाने का निर्णय: पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर गीता साइंस इंटर महाविद्यालय जबरा कोर्रा ने साप्ताहिक शोक मनाने का निर्णय लिया है. महाविद्यालय प्रशासन मिसाइल मैन के व्यक्तित्व को समझने तथा बच्चों को एक घंटा उनके बारे में पढ़ने की बात कही. बच्चे एक-दूसरे से इस विषय में चर्चा करेंगे. यह जानकारी प्राचार्य ने दी.
शोक संवेदना व्यक्त की: झारखंड राज्य विवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर शोक सभा की गयी. शोक व्यक्त करनेवालों में प्रबंधक अमिताभ,रोशन बख्शी,विष्णु कुमार महतो,साकेत कुमार,राजेश कुमार सिन्हा, अमित राय शामिल हैं.
विभावि शिक्षा शास्त्र विभाग ने शोक जताया: पूर्व राष्ट्रपति सह मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर शिक्षा शास्त्र विभाग एवं इतिहास विभाग में शोक सभा हुई. श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व में शिक्षा के स्वरूप पर संगोष्ठी हुई.
अध्यक्षता विभाग के निदेशक डॉ माग्रेट लकड़ा व संचालन डॉ मृत्युंजय प्रसाद ने किया. डॉ तनवीर युनूस एवं छात्र संगठन के नीतेश कुमार ने डॉ अब्दुल कलाम के आदर्शवाद के धरातल पर शिक्षा के प्रायोजनिक तत्वों को जोड़ने का प्रयास किया. कर्मवाद पर जोर दिया.
वहीं इतिहास विभाग के डॉ पीके प्रधान, डॉ अभिषेक मंडल, शंभु दयाल सिंह, डॉ विकास कुमार, डॉ फ्रांसिस कुजूर,डॉ हितेंद्र अनुपम ने भी पूर्व राष्ट्रपति के जीवन एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. मौके पर विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी दीपेंद्र कुमार,अभिषेक,सरिता, बबली, अर्चना, प्रेमलता,अक्षय, रमेश्वर, अमन, विवेक, नेहा, अंजलि समेत समस्त शिक्षक,कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद थे.
बार एसोसिएशन में शोक सभा: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर बार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा की गयी.
अध्यक्षता बार के अध्यक्ष विक्रम सेन ने की. शोक व्यक्त करनेवालों में एसोसिएशन के सचिव राजकुमार राजू, मारुति शरण सहाय, शंभु कुमार, जवाहर प्रसाद,मीरा कुमारी,मिथिलेश कुमार सिन्हा, जमील अहमद,मो मुमताज, मो कमाल अमरोही, मो आरिफ कमाल, शकील अहमद, ईश्वरी प्रसाद, मनोज कुमार,रामटहल महतो, कालिदास पांडेय, सुनील ठाकुर समेत एसोसिएशन के सदस्य शामिल हैं. इधर गुरुदासपुर में आतंकी हमले में मारे गये निदरेष पुलिस अधिकारी एवं नागरिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.
भारत रत्न अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि: सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक हजारीबाग के कर्मियों ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर शोक जताया व श्रद्धांजलि अर्पित की. उनमें प्रबंधक निदेशक लुइस टोप्पो,मुख्यालय प्रबंधक सुरेंद्र कुमार धीरज, दयानंद सिंह, गीता राउत समेत सभी बैंक कर्मी ने शोक व्यक्त किया.
अनुसूचित जाति अधिकार मोरचा ने शोक सभा की: झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोरचा के कार्यालय में शोक सभा हुई. अध्यक्षता राजेश राम ने की. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को वैज्ञानिक, शिक्षाविद एवं एक बेहतर विचारक बताया. श्रद्धांजलि माधव राम,नंदूवीर राम भुइयां,प्रदीप दास,रामवतार कागड़ा शामिल हैं.
हजारीबाग. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के पदाधिकारी एवं शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया.
शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में राज्य अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिवशंकर पाठक,सचिव नारायण रविदास, शिव ओम प्रकाश, मो मोहीउद्दीन,देवतुल्य तिग्गा, छविराज मुंडा,रतन राम,छोटेलाल समेत कई शिक्षकों के नाम शामिल हैं. यह जानकारी कार्यालय मंत्री ने मो मोहीउद्दीन ने दी.
हजारीबाग. स्वयंसेवी संस्था सपोर्ट के डीवीसी कॉलोनी हजारीबाग कार्यालय में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. सचिव भवानी शंकर गुप्ता और कोषाध्यक्ष शहदेव गांगुली ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ कलाम जीवन भर राष्ट्र के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया. भविष्य में हमारे प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे.
संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर पूर्व राष्ट्रपति को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर अधीन महतो, रवींद्र कुमार सिंह, पिंकू राम, अवधेश खालको, अमित टेटे, रामचंद्र प्रसाद, गोल्डेन कैप्टन, पवन सिन्हा, धनंजय कुमार, राजेश कुमार साव, मनोज यादव, बबलू ठाकुर, अमित खाखा, सुस्मिता घटवारी, अवध प्रजापति, अजय राम, विक्रांत कुमार, नवीन कुमार राम, नवीन कुमार सोनी, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.
विष्णुगढ़. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर विष्णुगढ़ के कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की. जन कल्याण कुटीर बनासो के डॉ अनंत कुमार पांडेय ने कहा कि कलाम के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है. इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है. भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद, कांग्रेस पार्टी के नेता विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार ने शोक व्यक्त किया.
बरही. पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजी अब्दुल कलाम के निधन पर बरही के विभिन्न कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन किया गया़ अनुमंडल कार्यालय में बरही एसडीओ शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में शोक सभा हुई़ एसडीओ शब्बीर अहमद ने मौके पर देश के प्रति अब्दुल कलाम के योगदान की चर्चा की. डीएसपी अविनाश कुमार, बरही अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, थाने के पुलिस अधिकारी व राजनीतिक संगठनों के लोग शामिल हुए़
बरही प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी साधुचरण देवगम की अध्यक्षता में शोक सभा हुई़ डीएवी पब्लिक स्कूल विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शोक सभा कर श्रद्घांजलि दी. अध्यक्षता प्राचार्य अशोक कुमार ने की़ इस मौके पर धर्मेद्र सिंह, नरसिंह शर्मा, मुकेश कुमार, आलोक कुमार, राजेश कुमार सिंह, फूलमती कुमारी, ममता सिंह, मुन्नी कुमारी सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थ़े बरही कांग्रेस कार्यालय में इकबाल रजा की अध्यक्षता में शोक सभा हुई़ इसमें रमेश ठाकुर, जिप सदस्य प्रतिनिधि मो क्यूम अंसारी, सुरेंद्र रजक, सोनू गोप, मुखिया शमशेर आलम, राजेंद्र कुशवाहा, विजय यादव, दुलार यादव, अब्दुल जलील, मुमताज सिद्दीकी, त्रिलोक राणा, अजय दुबे, बीके आकाश राज, संजीव घोष, विपिन कुमार, मो युसुफ, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए.
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय करसो में शोक सभा हुई. अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष मिथलेश सिंह ने की़ प्रधानाध्यापक नारायण रविदास, महेंद्र रविदास, बैजनाथ गोप, सरीता देवी, बिमला देवी, बिंदीया देवी सहित कई ग्रामीण शोक सभा में शामिल हुए़ पारा शिक्षक संघ कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे के अध्यक्षता में श्रद्घांजलि सभा हुई़ इसमें उपेंद्र पांडेय, मनोज घोष, अजय निषाद, मनोज ठाकुर सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थ़े भामाशाह सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, अनुमंडलीय पत्रकार संघ, मोटर परिवहनसहयोग समिति, बुद्घीजिवी मंच, बरही विकास मंच, नवयुवक एकता संघ ने भी शोक सभा कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्घांजलि दी.
हजारीबाग. पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर डीसी सभागार में शोकसभा का आयोजन हुआ. दो मिनट का मौन रखा गया. पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर डीसी मुकेश कुमार, डीडीसी राजकुमार चौधरी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी रतिश सिंह ठाकुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, सीओ राजीव कुमार सिंह, श्री वर्णवाल सहित कई लोग उपस्थित थे.
ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ने दी श्रद्धांजलि: अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ हजारीबाग ने झंडा चौक पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया. संघ ने मोमबत्ती जला कर पूर्व राष्ट्रपति के तसवीर पर पुष्प माला पहना कर उनके आत्मा की शांति की कामना की. ह्यूमन राइट्स के सदस्यों ने सरकार से मांग की कि मालवीय मार्ग के पूरब से पश्चिम जानेवाले सड़क का नाम एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से रखा जाये. मौके पर मनीष कुमार चौरसिया, सुनीता दास, मनोज कुमार सिन्हा, नरेश प्रसाद, मनोज सिन्हा, मो इम्तियाज, कृष्णा पांडेय, पंकज आदि उपस्थित थे.
जदयू ने श्रद्धांजलि दी : पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर जदयू कार्यालय में शोकसभा हुई. इसमें पूर्व विधायक खीरू महतो, बटेश्वर प्रसाद मेहता, मिथलेश सिंह, अनिल सिंह, कंचन मेहता, शकुंतला सिंह, रंजन सिन्हा, राजीव सिंह, विनोद रवानी, रंजीत मेहता, संजय मेहता शामिल थे.
भाजपा कार्यालय में शोकसभा : पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोकसभा हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुन्नु गोप ने की. शोक व्यक्त करनेवालों में डॉ सुरेंद्र सिन्हा, डॉ बंशी रूखेयार, अनिल मिश्र, अनिल सिन्हा, परितोष मिश्र, प्रफुल कुमार, आशीष सिंह, जीवन मेहता, राजेश कुमार, बैजनाथ प्रसाद लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










