47 किसानों के बीच ऋण का वितरण
14 हैज 6 में ऋण वितरित करते बीडीओ व उपस्थित लाभुक.विष्णुगढ़. प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में मंगलवार को ऋण वितरण शिविर का आयोजन बीडीओ रंथू महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें 47 किसानों के बीच 22 लाख 44 हजार रुपये का केसीसी ऋण का वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि ऋण लेकर किसान […]
14 हैज 6 में ऋण वितरित करते बीडीओ व उपस्थित लाभुक.विष्णुगढ़. प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में मंगलवार को ऋण वितरण शिविर का आयोजन बीडीओ रंथू महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें 47 किसानों के बीच 22 लाख 44 हजार रुपये का केसीसी ऋण का वितरण किया गया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि ऋण लेकर किसान खेती-बाड़ी कर आर्थिक आमदनी को बढ़ाएं. झारखंड ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक डी राम ने बताया कि किसान पुराना ऋण चुका कर नये केसीसी ऋण ले सकते हैं. इस तरह का शिविर तीन माह तक चलेगा. मौके पर चौथा के बैंक शाखा प्रबंधक विनोद पासवान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी,धर्मनाथ प्रसाद के अलावे कई किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










