किसानों को दिया गया दस क्विंटल धान बीज

Updated:
विज्ञापन

5 हैज 60 धान बीज देते मुखिया, पंसस, किसान सलाहकार अध्यक्ष व अन्य.चरही. प्रखंड के चरही सामुदायिक भवन में किसानों के बीच 10 क्िंवटल धान बीज वितरण किया गया. यह वितरण चरही मुखिया अंजु सिंह, पंसस अनुक्षी देवी, किसान सलाहकार अध्यक्ष फुलेश्वर महतो, समाजसेवी किशुन महतो ने किया. जिसमें चरही, चनारो, सड़वाहा, कसियाडिह, बहेरा, हेंदेगढ़ा, […]

विज्ञापन

5 हैज 60 धान बीज देते मुखिया, पंसस, किसान सलाहकार अध्यक्ष व अन्य.चरही. प्रखंड के चरही सामुदायिक भवन में किसानों के बीच 10 क्िंवटल धान बीज वितरण किया गया. यह वितरण चरही मुखिया अंजु सिंह, पंसस अनुक्षी देवी, किसान सलाहकार अध्यक्ष फुलेश्वर महतो, समाजसेवी किशुन महतो ने किया. जिसमें चरही, चनारो, सड़वाहा, कसियाडिह, बहेरा, हेंदेगढ़ा, इंद्रा, जरबा के किसानों को दिया गया. चरही मुखिया अंंजु सिंह ने कहा कि किसान श्री विधि से खेती करें. इससे अधिक उपज होगी. किसान सलाहकार अध्यक्ष फुलेश्वर महतो ने कहा कि जो किसान अधिक धान का उत्पाद करेगा. उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा. पंसस अनुक्षी देवी ने कहा कि किसान खेतों में अधिक रासायनिक खाद न देकर अधिक गोबर का उपयोग करें. उन्होंने किसानों को श्री विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर समाजसेवी किशुन महतो, विनोद महतो, अल्लाउद्दीन अंसारी, उमेश सिंह, अशोक महतो, चोलेश्वर महतो, सुरेंंद्र भुइयां, प्रदीप कुमार महतो, भुनेश्वर ठाकुर, प्रदीप करमाली, चूरामन महतो, परमेश्वर महतो, गोपाल महतो, मोहन महतो, बैजनाथ महतो, खलीफ अंसारी, शिवराज रविदास, अशोक ठाकुर, मुकुन करमाली आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola