दो दिन के अंदर लगेगा ट्रांसफारमर लगेगा
कटकमसांडी. प्रखंड के बरगड्डा गांव 10 दिनों से अंधेरे में डूबा है. बरगड्डा चौक, महतो टोला का ट्रांसफारमर जल गया है. गांव के लोग बिजली विभाग के चक्कर लगा कर थक गये है. बरगड्डा के ग्रामीणों की बैठक रविवार को बरगड्डा चौक पर हुई. बैठक में उन्होंने निर्णय लिया कि विभाग ट्रांसफारमर नहीं लगाता है, […]
कटकमसांडी. प्रखंड के बरगड्डा गांव 10 दिनों से अंधेरे में डूबा है. बरगड्डा चौक, महतो टोला का ट्रांसफारमर जल गया है. गांव के लोग बिजली विभाग के चक्कर लगा कर थक गये है. बरगड्डा के ग्रामीणों की बैठक रविवार को बरगड्डा चौक पर हुई. बैठक में उन्होंने निर्णय लिया कि विभाग ट्रांसफारमर नहीं लगाता है, तो आंदोलन किया जायेगा. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सदर विधायक मनीष जायसवाल से भी की. विधायक ने दो दिनों के अंदर ट्रांसफारमर लगाने का आश्वासन दिया है. बैठक में महादेव राणा, सुनील राणा, योगेंद्र यादव, अशोक पांडेय, रंजीत शर्मा, सुरेश राणा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










