मारपीट में दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

चौपारण. थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में शनिवार को मारपीट हुई. जिसमें दो लोग घायल हो गये. पहली घटना जेसीबी मशीन को लेकर भंडार जा रहे चालक शंकर यादव के साथ दुडहा घाटी के पास घटी. जंगली रास्ते से जेसीबी लेकर जाने के क्रम में दो अज्ञात युवकों ने मशीन जेसीबी को रोक कर उनके […]

विज्ञापन

चौपारण. थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में शनिवार को मारपीट हुई. जिसमें दो लोग घायल हो गये. पहली घटना जेसीबी मशीन को लेकर भंडार जा रहे चालक शंकर यादव के साथ दुडहा घाटी के पास घटी. जंगली रास्ते से जेसीबी लेकर जाने के क्रम में दो अज्ञात युवकों ने मशीन जेसीबी को रोक कर उनके साथ मारपीट की. शंकर ने बताया कि दोनों युवक जेसीबी को रोकने के लिए हाथ दे रहे थे. नहीं रोकने पर पीछा कर के मशीन पर चढ़ मारपीट करने लगे. मारपीट में श्री यादव को सिर में चोट आयी है. दूसरी घटना भूमि विवाद को लेकर बरहमोरिया गांव में हुई. जहां एक ही परिवार के लोग भूमि विवाद में आपस में भिड़ गये. इस घटना में बासुदेव ठाकुर (60 वर्ष) घायल हो गये. बासुदेव ठाकुर ने भुनेश्वर ठाकुर समेत चार लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है. दोनों घायल का इलाज सामुदायिक अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस मामले का जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola