सीवान के PNB में महिला से ठगी, झांसा देकर 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए उचक्के

Updated:
विज्ञापन

महिला रोते बिलखते पहुंची थाने

Siwan PNB Fraud Case : सीवान मैरवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में एक महिला ग्राहक को झांसा देकर 10 हजार रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. ठगी की शिकार महिला रोते-बिलखते थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत की.

विज्ञापन

Siwan PNB Fraud Case : (राजन) सीवान मैरवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में एक महिला ग्राहक को झांसा देकर 10 हजार रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. ठगी की शिकार महिला रोते-बिलखते थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Siwan News : बैंक में पैसे जमा करने पहुंची थी महिला

पीड़ित महिला की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के बड़गांव घुघा टोला निवासी मदन गोंड की पत्नी रुख्मीना देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार महिला अपने बैंक खाते में जमा करने के लिए 10 हजार रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक पहुंची थी.

फॉर्म भरने के बहाने झांसे में लिया

महिला ने बताया कि बैंक परिसर में एक युवक उसके पास आया और खुद को मददगार बताते हुए कहा कि वह फॉर्म भर देगा. युवक की बातों पर भरोसा कर महिला उसके साथ चली गई. इसके बाद वह उसे बैंक की सीढ़ियों के पास ले गया.

कागज की गड्डी थमाकर ले उड़ा रुपये

आरोप है कि युवक ने महिला के हाथ में रुमाल में लिपटी कागजों की गड्डी थमा दी और चतुराई से उसके 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. कुछ देर बाद जब महिला ने गड्डी खोली तो उसमें सिर्फ कागज निकले. इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ.

रोते-बिलखते थाना पहुंची महिला

घटना के बाद महिला काफी परेशान हो गई और रोते-बिलखते थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है.

बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि मैरवा के बैंकों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. आए दिन ग्रामीण और बुजुर्ग ग्राहक ठगों का शिकार हो रहे हैं. लोगों ने बैंक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि संदिग्ध लोगों पर नजर नहीं रखी जाती, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं स्थानीय लोगों ने बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है.

Also Read : मां से कहा था- जल्द घर आऊंगा, कुछ घंटे बाद ही CISF जवान की मौत, मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात थे जहानाबाद के रौशन कुमार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन