बिन मौसम बरसात से 50 लाख कच्ची ईंटें बर्बाद

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
बिन मौसम बरसात से 50 लाख कच्ची ईंटें बर्बाद

बिन मौसम बरसात से प्रखंड के एक दर्जन से अधिक ईंट भट्ठा संचालकों को भारी नुकसान हुआ है. पिछले महीने और अब हो रही बारिश के कारण लाखों रुपये की कच्ची ईंटें पानी में बर्बाद हो गयीं हैं.

विज्ञापन

पदमा. बिन मौसम बरसात से प्रखंड के एक दर्जन से अधिक ईंट भट्ठा संचालकों को भारी नुकसान हुआ है. पिछले महीने और अब हो रही बारिश के कारण लाखों रुपये की कच्ची ईंटें पानी में बर्बाद हो गयीं हैं. हर ईंट भट्ठे में करीब तीन से चार लाख कच्ची ईंटें खराब हो चुकी हैं, जिससे संचालकों का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण प्रखंड के सभी ईंट भट्ठों में लगभग पचास लाख कच्ची ईंटें बर्बाद हो चुकी हैं. इससे बाजार में पक्की ईंट की कीमत बढ़ने की संभावना है, जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा. खासकर अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को काफी परेशानी हो सकती है. सरैया के ईंट भट्ठा संचालक नागमणि मेहता ने बताया कि होली के बाद से लगातार बारिश से भट्ठे का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. प्रत्येक बारिश में लगभग डेढ़ से दो लाख कच्ची ईंटें खराब हो जाती हैं, और अब तक सात से आठ लाख ईंटों का नुकसान हो चुका है. पदमा के ईंट भट्ठा संचालक अजय मेहता ने कहा कि पिछले दिन हुई बारिश में ढाई लाख कच्ची ईंटें पानी में बर्बाद हो गयीं. लगातार हो रही बारिश से भट्ठा व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola