ePaper

दूसरे दिन खेले गये 28 मुकाबले

Updated at : 28 Dec 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन खेले गये 28 मुकाबले

झारखंड राज्य यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन

हजारीबाग. 17वीं झारखंड राज्य यूथ वॉलीबॉल पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन 28 मुकाबले हुए. पुरुष वर्ग में कुल 19 जबकि महिला वर्ग में नौ मैच खेले गये. पुरुष वर्ग में गढ़वा ने पूर्वी सिंहभूम और लातेहार को हराया. पूर्वी सिंहभूम ने गुमला व कोडरमा को, जामताड़ा ने चतरा को, पलामू ने जामताड़ा, चतरा और रामगढ़ को, रांची ने रामगढ़ व जामताड़ा को, हजारीबाग ने देवघर और बोकारो को, धनबाद ने पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा को हराया. इसके अलावा लातेहार ने गुमला व कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम ने साहिबगंज तथा देवघर ने खूंटी को पराजित किया. वहीं महिला वर्ग में गोड्डा ने लातेहार और गुमला को हराया. हजारीबाग ने कोडरमा व देवघर को, रामगढ़ ने देवघर और कोडरमा को, धनबाद ने सरायकेला और रांची को, पूर्वी सिंहभूम ने खूंटी को हराया. आयोजकों ने बताया कि 29 दिसंबर को पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल धनबाद बनाम पूर्वी सिंहभूम तथा हजारीबाग बनाम रांची के बीच खेला जायेगा. वहीं महिला वर्ग में गोड्डा बनाम रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम बनाम धनबाद के बीच सेमीफाइनल मैच सुबह 8.30 बजे से होगा. दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola