19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

….प्लस टू हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

9बीजी1 में- मॉडल का अवलोकन करते.बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड स्थित प्लस टू हाई स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ बालेश्वर राम एवं संचालन अशोक कुमार राम ने किया. प्रधानाध्यापक डॉ राम ने कहा कि यह विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य […]

9बीजी1 में- मॉडल का अवलोकन करते.बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड स्थित प्लस टू हाई स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ बालेश्वर राम एवं संचालन अशोक कुमार राम ने किया. प्रधानाध्यापक डॉ राम ने कहा कि यह विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाना एवं वैज्ञानिक सोच उभारना है. तीन विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सागर कुमार पासवान, उच्च विद्यालय हरली के राजेंद्र यादव, राजीव कुमार, नूतन कुमारी, अजय खंडेलवाल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाई बलिया के रंजीत कुमार चौधरी, उत्क्रमित उवि शिबाडीह के रंजीत कुमार, बालिका उवि बादम के खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, किरण कुमारी, उत्क्रमित उवि जुगरा के बिट्टू कुमार, उत्क्रमित उवि जरजरा के तालेश्वर मुर्मू, जीडीएम बालिका उवि के शिवानी कुमारी, बिजैया कुमारी सोनी ने विज्ञान संबंधी मॉडल पेश किया. मौके पर शिक्षक रामपति सिंह, रवि शंकर मिश्रा, उमेश प्रजापति, कृष्ण कुमार सिन्हा, रामलखन महतो, हिरामणि पांडेय, राजेश रंजन गुप्ता, आनंद मिंज, डॉ शिखा खाका, सुभा कुमारी, वीणा आइंद, रवि रंजन दास, अजय कुमार सिंह, रंजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें