19 निजी स्कूल 252 बीपीएल बच्चों का नामांकन लेंगे

Updated at : 26 Mar 2025 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
19 निजी स्कूल 252 बीपीएल बच्चों का नामांकन लेंगे

शिक्षा विभाग बच्चों का लिस्ट तैयार कर रहा है. इस काम के लिए पांच सदस्यीय एक टीम बनी है.

विज्ञापन

: शिक्षा विभाग की तैयारी, 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं

: सबसे अधिक संत स्टेफन स्कूल में 25 नामांकनप्रतिनिधि, हजारीबाग

पूरे जिले में अलग-अलग निजी 19 बड़े स्कूल 252 बीपीएल बच्चों का नामांकन लेंगे. शिक्षा विभाग बच्चों का लिस्ट तैयार कर रहा है. इस काम के लिए पांच सदस्यीय एक टीम बनी है. टीम में दो बीइइओ, एडीपीओ एवं दो कार्यालय कर्मी शामिल हैं. सत्र 2025-26 के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बीपीएल परिवार से जुड़े बच्चों का नामांकन निजी स्कूल लेंगे. इसके लिये निर्धारित समय आठ मार्च तक पांच सौ से अधिक ऑनलाइन आवेदन शिक्षा विभाग ने प्राप्त किया है. इसमें 252 आवेदन स्वीकृत होंगे. शेष आवेदन को रद्द किया जायेगा. बता दें कि एक बीपीएल विद्यार्थी के लिए निजी स्कूल को प्रतिवर्ष पांच हजार से अधिक राशि फीस के तौर पर सरकार भुगतान कर रही है. झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय से राशि का भुगतान हो रहा है.

कहां कितना नामांकन :

शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 151 बीपीएल बच्चों का नामांकन निजी स्कूल लेंगे. वहीं, बड़कागांव प्रखंड में आठ, इचाक, चौपारण एवं बरकट्ठा प्रखंड में 20-20, कटकमदाग में 23 एवं कटकमसांडी प्रखंड में 10 बच्चों का नामांकन निजी स्कूलों में होगा.

किस स्कूल में कितना नामांकन-01-डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी के कक्षा एलकेजी में-08

02-डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो के क्लास वन में-2003-सुरेखा भाई पब्लिक स्कूल चौपारण के क्लास वन में-20

04-दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्लास वन में-15

05-जैक एंड जिल स्कूल सिंघानी के क्लास नर्सरी में-1006-लॉर्ड कृष्णा स्कूल अमृत नगर के क्लास वन में-10

07-संत पॉल स्कूल के क्लास वन में-1008-सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारटोली के क्लास वन में-10

09-नेशनल पब्लिक स्कूल के क्लास वन में-15

10-सबसे अधिक संत स्टेफन स्कूल के क्लास वन में-25

11-श्री राम कृष्ण शारदा मठ एंड मिशन के क्लास नर्सरी में-12

12-माउंट एगमाउंट के क्लास एलकेजी में-15

13-डीएवी पब्लिक स्कूल कन्हरी रोड़ के क्लास नर्सरी में-1514-नमन विद्या स्कूल के क्लास नर्सरी में-07

15-रोजबड स्कूल दीपूगढा के क्लास एलकेजी में-07

16-चैंपियन बेसिक अकैडमी इचाक प्रखंड के क्लास वन में-20

17-एंजेल हाई स्कूल सिरसी कटकमदाग के क्लास यूकेजी में-13

18-दिल्ली पब्लिक स्कूल कटकमदाग के क्लास एलकेजी में-10

19-संत अगस्टिन हाई स्कूल कंचनपुर छडवा कटकमसांडी प्रखंड के क्लास वन में-10

पहले की तरह इस वर्ष भी शिक्षा विभाग आवेदनों की स्क्रूटनी कर रहा है. 500 से अधिक आवेदन प्राप्त किये गये हैं. इसमें 252 आवेदन स्वीकृत होंगे. शेष आवेदन को रद्द किया जायेगा. अगले वर्ष से नियम में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है. आवेदन की स्क्रूटनी करने की जवाबदेही भी निजी स्कूलों को देने पर विचार किया गया है.

कौशल किशोर,

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एडीपीओ), झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय, हजारीबाग.

जिले में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) का कड़ाई से पालन किया गया है. अधिक से अधिक बीपीएल परिवार से जुड़े बच्चों का नामांकन निजी स्कूल लेंगे. निर्धारित समय सीमा के भीतर निजी स्कूल के प्रबंधक/संचालक बच्चों का नामांकन लेने के लिए जवाबदेह हैं. सूचना मिली है कई निजी स्कूल शिक्षा के अधिकार अधिनियम मापदंड में खरे नहीं हैं. इसकी जांच हो रही है. सभी स्कूलों के स्टार्टिंग कक्षा में 25 प्रतिशत बीपीएल बच्चों का नामांकन होगा. कुछ स्कूलों ने स्टार्टिंग कक्षा का सही-सही आंकड़ा नहीं दिया है. इसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है.

आकाश कुमार,

डीएसई सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, हजारीबाग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola