ePaper

नशे में धुत चालक ट्रैक्टर लेकर कोयला नदी में घुसा, पानी में डूबकर हुई मौत

Updated at : 27 Dec 2019 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत चालक ट्रैक्टर लेकर कोयला नदी में घुसा, पानी में डूबकर हुई मौत

चौपारण : प्रखंड ग्राम पंचायत गोविंदपुर के ढाब सलोनिया कोयला नदी पुल में ट्रैक्टर सहित चालक डूब गया. जिससे चालक चंदवारा प्रखंड के ढाब निवासी भैरो यादव (53 वर्ष) की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि भैरो ट्रैक्टर से पत्थर एवं गिट्टी ढुलाई का काम करते थे. जब देर रात तक घर नहीं लौटा, […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड ग्राम पंचायत गोविंदपुर के ढाब सलोनिया कोयला नदी पुल में ट्रैक्टर सहित चालक डूब गया. जिससे चालक चंदवारा प्रखंड के ढाब निवासी भैरो यादव (53 वर्ष) की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि भैरो ट्रैक्टर से पत्थर एवं गिट्टी ढुलाई का काम करते थे. जब देर रात तक घर नहीं लौटा, तब उसके परिजन खोजबीन करने लगे.

बाद में पता चला कि नदी में एक ट्रैक्टर डूबा हुआ दिख रहा है. बड़ी मसक्कत के बाद शुक्रवार को ट्रैक्टर को अहले सुबह नदी से निकाला गया. दिनभर नदी में तलाशी के बाद भैरो यादव का शव देर शाम निकाला जा सका. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हजारीबाग सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि चालक शाम में शराब पीने के बाद रास्ता भटक कर घर के तरफ जाने की बजाय ढाब मोड़ से ढाब सलोनिया के रास्ते पुराना पटना रोड से जाने लगा. कोयला नदी तक कालीकरण रोड के कारण उसे समझ में नही आया और ट्रैक्टर चलाता चला गया. अचानक से ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया और गहरे पानी में वह ट्रैक्टर के साथ डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola