झील परिसर में चौबीसों घंटा वाहन प्रवेश पर लगी रोक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झील परिसर में चौबीसों घंटा वाहन प्रवेश पर लगी रोक

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग झील परिसर को प्रत्येक दिन चौबीसों घंटे नो व्हेकिल जाेन घोषित किर दिया गया है. इसकी शुरुआत गुरुवार से नगर निगम ने की है. झील परिसर में किसी प्रकार का वाहन का परिचालन व प्रवेश पर रोक है. इसके लिये निगम ने झील के सभी प्रवेश मार्ग मे बैरियर लगा दिया गया है. यह बैरियर त्रिमूर्ति चौक, प्रेस क्लब भवन मोड, इंदिरागांधी बालिका आवासीय विद्यालय, आयुक्त व उपायुक्त आवास के पास लगाया गया है. पर्यटकों को अपने बच्चे व परिवार के साथ झील परिसर मे घूमने के लिये किसी प्रकार का असुविधा नहीं हो. इसकी तैयारी जिला प्रशासन व नगर निगम ने की है. दूर दराज आनेवाले पर्यटकों को मोटरसाईकिल, कार व अन्य वाहनों को रखने के लिये त्रिमूर्ति के पास पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. जेल व मेडिकल कॉलेज के लिये होमगार्ड चौक से गुजरना होगा

विज्ञापन

हजारीबाग जेपी केंद्रीय कारा, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज वाहन से जाने वाले लोगों को अब एनएच 33 मार्ग पर स्थित होमगार्ड चौक के रास्ते होते हुए जाना होगा. पहले लोग झील परिसर के रास्ते से गुजरते थे. अब जिला प्रशासन ने झील परिसर के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिये वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. इस संंबंध मे सहायक नगर आयुक्त अनील पांडेय ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिये निगम लगातार प्रयासरत रहेगा. अब दिन भर पर्यटक इस क्षेत्र का आनंद ले सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola