छापामारी अभियान में 31 वारंटी व आरोपी पकड़ाये, 31 कुर्की जब्ती निष्पादित

छापामारी अभियान में 31 वारंटी व आरोपी पकड़ाये, 31 कुर्की जब्ती निष्पादित
हजारीबाग. पुलिस द्वारा चलाये गये समकालीन अभियान के तहत गुरुवार को जिले भर से 31 वारंटी व आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस ने 31 कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. अभियान के लिये 29 टीम का गठन किया गया था. जिसमे 87 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे. इस समकालीन अभियान में वर्षों से फरार चल रहे विभिन्न कांडों के आरोपियों के साथ वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा चौक चौराहों व खाली मकानों में जुआ अड्डा व नशाखोरी करनेवाले को भी पुलिस पकड़ कर थाना ले गयी. उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया. एसपी अमन कुमार ने आम लोगों से अपील किया है कि अपने इलाके में वैसे आपराधिक तत्व गिरफ्तारी के डर से इधर उधर छुप रहे हैं, उनके संबंध में अपने नजदीकी थाना को तत्काल सूचना दें. ताकि क्षेत्र में अमन व शांति बनी रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










